Job QUIT: युवक ने नेटफ्लिक्स में 3.5 करोड़ पैकेज की नौकरी छोड़ी, वजह जान कर आप भी हो जाएंगे हैरान
लिन के घरवालों को भी उनके इस फैसले से दिक्कत हुई थी। उन्हें लगा कि लिन पागल हो चुके हैं। लिन के मेंटर ने भी उनके फैसले पर सवाल उठाया था। सबका मानना था कि बिना दूसरी नौकरी मिले जॉब छोड़ना सही नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करोड़ों का पैकेज, गाड़ी, घर और मनचाही छुट्टी किसे ही नहीं चाहिए होती है। ये सब मिल जाए तो इंसान का जीवन सुकून से कट सकता है। हालांकि, कई बार ऐसे मामले सामने आते रहते हैं, जहां इंसान को ये चीजें भी सुकून नहीं दे पाती। ऐसा ही एक मामला सामने आया है अमेरिका से। यहां माइकल लिन नेटफ्लिक्स कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्य कर रहे थे। अब उन्होंने इस नौकरी को छोड़ दिया है। करोड़ों पैकेज और सुख-सुविधाओं को एक झटके में छोड़कर लिन ने सभी को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछा का कारण..
लिंक्डइन पर साझा की सूचना
माइकल लिन ने नौकरी को छोड़ने करे बाद लिंक्डइन पर सूचना को साझा किया है। लिन ने बताया कि जब उन्होंने नेटफ्लिक्स को ज्वाइन किया था तो उन्हें लगा था कि वह यहां जीवन भर काम करेंगे। उन्हें कंपनी से कोई भी दिक्कत नहीं थी। उन्होंने बताया कि कंपनी उन्हें हर तरह का खाना, अनलिमिटेड छुट्टियां और 450,000 डॉलर (तकरीबन 3.5 करोड़ रुपये सालाना) का पैकेज दे रही थी। जब लिन ने नौकरी छोड़ी, तो हर कोई इस बात से हैरान था।
घरवाले भी थे परेशान
लिन के घरवालों को भी उनके इस फैसले से दिक्कत हुई थी। उन्हें लगा कि लिन पागल हो चुके हैं। लिन के मेंटर ने भी उनके फैसले पर सवाल उठाया था। सबका मानना था कि बिना दूसरी नौकरी मिले जॉब छोड़ना सही नहीं है। हालांकि, इसके बावजूद लिन ने नौकरी छोड़ दी।
क्यों छोड़ी नौकरी?
लिन ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनके लिए भी यह फैसला आसान नहीं था। नेटफ्लिक्स में नौकरी करते हुए उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। हालांकि, कोरोना काल के बाद उन्हें सब कुछ बोर करने लगा था। अब कंपनी में मिलने वाले लाभ के साथ में कोई सामाजिककरण या कोई सहकर्मी नहीं था। इसके अलावा उन्होंने कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजर बनने की कोशिश की। हालांकि, इस प्रयास में वह सफल न हो सके। लिन ने बताया कि इंजीनियरिंग उनके लिए कुछ कर दिखाने का काम है। उन्होंने नेटफ्लिक्स में नेटवर्किंग में दो साल बिताए और इस दौरान कई अन्य कंपनियों में प्रोड्क्ट मैनेजर के लिए अप्लाई भी किया। हालांकि, कहीं भी उन्हें कुछ भी नहीं मिला। लिन ने बताया कि उन्हें उनकी अधिक सैलरी तेजी से खराब सौदे की तरह लगने लगी थी।
सभी को यही लगता होगा कि लिन को यह नौकरी छोड़ने के बाद अफसोस होता होगा। हालांकि, ऐसा नहीं है। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। नौकरी छोड़ने के बाद लिन ने महीनों तक क्रिएटर्स, लेखकों और उद्यमियों से मुलाकात की। लिन अब अपना खुद का काम शुरू करने वाले हैं। उन्हें लगता है कि यही उनके लिए ज्यादा सही होगा।
कमेंट
कमेंट X