फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MHT CET Exam to be held on 9 May; Know important guidelines

MHT CET Exam: नौ मई को होगी एमएचटी सीईटी परीक्षा; यहां जानिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

Mon, 08 May 2023 09:59 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 08 May 2023 09:59 PM IST
सार

MHT CET 2023 Exam: महाराष्ट्र सामान्य प्रवेश परीक्षा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के लिए मंगलवार, नौ मई, 2023 से शुरू होने वाली है। महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा 13 मई, 2023 तक जारी रहेगी। 

विज्ञापन
MHT CET Exam to be held on 9 May; Know important guidelines
MHT CET 2023 Exam Tips & Guidelines - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MHT CET 2023 Exam: महाराष्ट्र सामान्य प्रवेश परीक्षा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के लिए मंगलवार, नौ मई, 2023 से शुरू होने वाली है। महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा 13 मई, 2023 तक जारी रहेगी। इस बीच, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और बायोलॉजी विषयों के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की परीक्षा 15 मई से 20 मई, 2023 तक आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

 

एमएचटी सीईटी आंसर की 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होगी। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। उम्मीदवारों को प्रोविजनल महाराष्ट्र सामान्य प्रवेश परीक्षा आंसर की 2023 को चुनौती देने की भी अनुमति होगी, जिसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। परीक्षा के दिन के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश हैं जिनका उम्मीदवारों को पालन करना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

MHT CET 2023 Exam: परीक्षा के दौरान इन दिशा-निर्देश का करें पालन

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    परीक्षा महाराष्ट्र के लगभग 100 शहरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। 
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एमएचटी सीईटी परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए उम्मीदवारों के पास एमएचटी सीईटी 2023 एडमिट कार्ड होना चाहिए।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवारों को परीक्षा दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र पर अपने साथ एक वैध आईडी प्रमाण भी ले जाना चाहिए।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यदि उनके एमएचटी सीईटी 2023 के एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं है तो उन्हें अपने साथ दो पासपोर्ट आकार की फोटो (आवेदन पत्र में अपलोड की गई फोटो) साथ रखनी चाहिए।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवारों को किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच, सेलफोन और अन्य को एमएचटी सीईटी परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं है।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    महाराष्ट्र सीईटी सेल परीक्षा के समापन के कुछ दिनों बाद अंतरिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed