फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MHT CET 2023 admit card released for PCM group download online at cetcell.mahacet.org

MHT CET Admit Card: एमएएच सीईटी परीक्षा का हॉल टिकट जारी, दो पारियों में होगा पीसीएम एग्जाम

Fri, 05 May 2023 11:03 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 05 May 2023 11:03 AM IST
सार

MHT CET 2023: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने MHT CET 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
MHT CET 2023 admit card released for PCM group download online at cetcell.mahacet.org
Maharashtra Common Entrance Test (MHT CET) 2023 - फोटो : Social media

विस्तार

MHT CET 2023 Admit Card Out: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने MHT CET 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। एमएएच सीईटी 2023 हॉल टिकट पीसीएम ग्रुप (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित) के लिए जारी किया गया है।

विज्ञापन

MHT CET दो पारियों में होगी आयोजित

सीईटी सेल नौ मई से 13 मई 2023 तक पीसीएम ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी 2023 का आयोजन करेगा। पीसीएम ग्रुप के लिए एमएएच सीईटी 2023 दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पारी दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। सीईटी सेल महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

MHT CET एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - cetcell.mahacet.org पर जाएं।

  • एमएचटी सीईटी 2023 सेक्शन पर क्लिक करें।

  • एडमिट कार्ड के लिए लिंक खोलें।

  • विवरण दर्ज कर लॉगइन करें।

  • अपना एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

  • परीक्षा के दिन के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन

एमएचटी सीईटी के दो पेपर

एमएचटी सीईटी के दो पेपर होंगे। एक गणित का और दूसरा फिजिक्स और केमिस्ट्री का। प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा। छात्रों को गणित के पेपर में 50 प्रश्न मिलेंगे, जिनमें से 10 प्रश्न कक्षा XI से और 40 प्रश्न कक्षा XII से होंगे। दूसरे पेपर में फिजिक्स और केमिस्ट्री से 50-50 प्रश्न होंगे, दोनों विषयों में कक्षा 11 से 10 प्रश्न और कक्षा 12 से 40 प्रश्न होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed