फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MHT CET 2021 Application Form last date today  Apply with late fee till July 15

महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट: आवेदन की अंतिम तिथि आज, विलंब शुल्क के साथ 15 जुलाई तक मौका 

Wed, 07 Jul 2021 04:28 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 07 Jul 2021 04:28 PM IST
सार

  • महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट  इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज है। हालांकि, छात्र अभी भी 15 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ  पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
MHT CET 2021 Application Form last date today  Apply with late fee till July 15
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट ( एमएचटी सीईटी) 2021 इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी कि 7 जुलाई आधी रात तक है। हालांकि, छात्र अभी भी 15 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ  पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। अभ्यर्थी mhtcet2021.mahacet.org के जरिए एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-एनएटीए: दूसरे नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आज जारी होगा एडमिट कार्ड, 11 जुलाई को एग्जाम
विज्ञापन

 

अभी घोषित नहीं हुई परीक्षा तारीख
एमएचटी सीईटी 2021 परीक्षा की तारीखों की घोषणा स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा की जानी बाकी है। अभी इस परीक्षा की तिथि जारी नहीं हुई है। महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत के पिछले बयानों के अनुसार, परीक्षा अगस्त  के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। हालांकि, स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने अभी तक परीक्षा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। छात्रों को प्रदान की गई समय सीमा के भीतर एमएचटी सीईटी 2021 आवेदन पत्र भरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा : डॉ रमेश पोखरियाल ने छोड़ा पद, बदलावों के लिए जाने गए


छात्रों को 15 जुलाई तक आवेदन फॉर्म भरने के लिए 500 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा। एमएचटी सीईटी पीसीएम और पीसीबी समूहों के लिए अलग-अलग कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इस परीक्षा के प्रश्न पत्र में कोई नकारात्मक अंक नहीं होंगे। यह परीक्षा तीन पेपरों के लिए आयोजित किया जाएगा। पेपर 1 (गणित), पेपर 2 (भौतिकी, रसायन विज्ञान) और पेपर 3 (जीव विज्ञान) का होगा। प्रत्येक परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed