महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट: आवेदन की अंतिम तिथि आज, विलंब शुल्क के साथ 15 जुलाई तक मौका
- महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज है। हालांकि, छात्र अभी भी 15 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट ( एमएचटी सीईटी) 2021 इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी कि 7 जुलाई आधी रात तक है। हालांकि, छात्र अभी भी 15 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। अभ्यर्थी mhtcet2021.mahacet.org के जरिए एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-एनएटीए: दूसरे नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आज जारी होगा एडमिट कार्ड, 11 जुलाई को एग्जाम
अभी घोषित नहीं हुई परीक्षा तारीख
एमएचटी सीईटी 2021 परीक्षा की तारीखों की घोषणा स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा की जानी बाकी है। अभी इस परीक्षा की तिथि जारी नहीं हुई है। महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत के पिछले बयानों के अनुसार, परीक्षा अगस्त के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। हालांकि, स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने अभी तक परीक्षा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। छात्रों को प्रदान की गई समय सीमा के भीतर एमएचटी सीईटी 2021 आवेदन पत्र भरना होगा।
इसे भी पढ़ें-केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा : डॉ रमेश पोखरियाल ने छोड़ा पद, बदलावों के लिए जाने गए
छात्रों को 15 जुलाई तक आवेदन फॉर्म भरने के लिए 500 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा। एमएचटी सीईटी पीसीएम और पीसीबी समूहों के लिए अलग-अलग कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इस परीक्षा के प्रश्न पत्र में कोई नकारात्मक अंक नहीं होंगे। यह परीक्षा तीन पेपरों के लिए आयोजित किया जाएगा। पेपर 1 (गणित), पेपर 2 (भौतिकी, रसायन विज्ञान) और पेपर 3 (जीव विज्ञान) का होगा। प्रत्येक परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।
कमेंट
कमेंट X