फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MH Nursing CET 2024 registration deadline extended till 15 March; upper age limit removed

MH Nursing CET 2024: नर्सिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करने की समयसीमा बढ़ी, अब इस दिन तक भरें फॉर्म

Fri, 01 Mar 2024 05:50 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 01 Mar 2024 05:50 PM IST
सार

MAH Nursing CET 2024: राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने एमएएच नर्सिंग सीईटी 2024 के लिए आवेदन करने के अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास अब फॉर्म भरने के लिए नीचे लिखी तारीख तक का समय है।

विज्ञापन
MH Nursing CET 2024 registration deadline extended till 15 March; upper age limit removed
MAH Nursing CET 2024 - फोटो : Freepik

विस्तार

MAH Nursing CET 2024 Registration Date: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने एमएएच नर्सिंग सीईटी 2024 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा था, उनके पास आवेदन करने का एक और मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाकर 15 मार्च 2024 तक एमएएच नर्सिंग सीईटी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (CET) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 फरवरी थी, जिसे बढ़ा दिया गया है। नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन का एक और मौका दिया गया है। 
विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "इस परीक्षा के नोटिस के संदर्भ में छात्रों को सूचित किया जाता है कि एमएच-नर्सिंग सीईटी 2024 के लिए पंजीकरण 29 फरवरी, 2024 तक होने थे। लेकिन कार्यालय को इस संबंध में कुछ छात्रों और अभिभावकों की ओर से आग्रह किया जा रहा था कि छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ाई जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए स्टेट सीईटी सेल ने एमएच-नर्सिंग सीईटी-2024 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की डेट 15 मार्च 2024 तक बढ़ाने का फैसला किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन छात्रों ने अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र) को छोड़कर महाराष्ट्र राज्य में स्थित किसी संस्थान से उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे इस परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं।

ऐसे करें अप्लाई

महाराष्ट्र नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए री-रजिस्ट्रेशन आज, 01 मार्च 2024 से शुरू हो रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
एमएएचएसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं। 
होम पेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक Nursing CET 2024 पर क्लिक करें।
नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगइन करें।
आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट करें और आवेदन का प्रिंटआउट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed