MHT CET 2023: एमएच सीईटी के तीसरे राउंड की मेरिट सूची जारी, पांच अगस्त से सीट आंवटन
MH CET: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमएच सीईटी 5-वर्षीय एलएलबी के तीसरे राउंड की मेरिट सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार एमएच सीईटी एलएलबी 5-वर्षीय मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट llb5cap23.mahacet.org पर देख सकते हैं।
विस्तार
MH CET Counselling: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमएच सीईटी 5-वर्षीय एलएलबी के तीसरे राउंड की मेरिट सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार एमएच सीईटी एलएलबी 5-वर्षीय मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट- llb5cap23.mahacet.org पर देख सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, सीट आवंटन का तीसरा दौर 05 अगस्त 2023 को होने वाला है। जिन उम्मीदवारों को तीसरे दौर में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें प्रवेश के लिए 05 से 09 अगस्त के बीच अपने संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। अभ्यर्थियों की सूची कॉलेजों द्वारा 10 अगस्त को आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
संस्थान-स्तरीय राउंड में सीटें आवंटित उम्मीदवारों को 17 अगस्त से 21 अगस्त के बीच प्रवेश लेना होगा। प्रवेश के लिए कट-ऑफ डेट 23 अगस्त है और इस डेट के बाद किसी भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एसीएपी सीटों और प्रबंधन कोटा सीटों के लिए ऑनलाइन मेरिट सूची 17 अगस्त को कॉलेजों द्वारा तैयार की जाएगी। कॉलेज 17 अगस्त को जेनरेट की गई मेरिट सूची अपने नोटिस बोर्ड और आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।
ऐस करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट llb5cap23.mahacet.org पर जाएं।
-
होमपेज पर एमएच सीईटी 5-वर्षीय एलएलबी मेरिट सूची लिंक पर क्लिक करें।
-
अंतिम मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
आगे की प्रक्रिया के लिए पीडीएफ फाइल को चेक करें और सेव करें।
कमेंट
कमेंट X