MH CET 3-Year LLB Round 2: एलएलबी दाखिले के लिए दूसरे राउंड की सीट आवंटन का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
MH CET 3-Year LLB Round 2: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल, महाराष्ट्र ने आज यानी 25 अगस्त को एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी राउंड 2 आवंटन का परिणाम जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MH CET 3-Year LLB Round 2: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल, महाराष्ट्र ने आज यानी 25 अगस्त को एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी दाखिले के लिए दूसरे राउंड की सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया है। केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (सीएपी) राउंड दो के तहत पंजीकृत उम्मीदवार अपने एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर चेक कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों को एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी कैप राउंड 2 के तहत सीट आवंटित की गई है, उन्हें कॉलेजों को रिपोर्ट करना होगा और 29 अगस्त तक अपने प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। संबंधित लॉ कॉलेज प्रवेशित उम्मीदवारों की जानकारी 30 अगस्त को पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
MH CET LLB round 2 ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाएं।
-
सीएपी राउंड एडमिशन पर क्लिक करें।
-
अब एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी प्रोग्राम पर क्लिक करें।
-
'चेक रिक्ति/आवंटन' टैब पर क्लिक करें।
-
अब अलॉटमेंट राउंड यानी राउंड 2 चुनें और अपनी एप्लिकेशन आईडी दर्ज करें।
-
एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी दूसरा आवंटन परिणाम 2023 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
एमएच सीईटी एलएलबी राउंड दो सूची डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
जिन उम्मीदवारों के नाम सीएपी राउंड एक की अंतिम मेरिट सूची में हैं, उन्हें संपादित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी कार्यक्रम के लिए सीएपी राउंड 3 31 अगस्त से शुरू होकर 2 सितंबर तक चलेगा।
कमेंट
कमेंट X