{"_id":"66ed21dd78e7c7e8f708f10e","slug":"mh-cet-3-year-llb-2024-institutes-have-released-merit-list-report-to-allotted-colleges-for-admission-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MH CET 3-year LLB 2024: संस्थानों ने जारी की मेरिट लिस्ट, प्रवेश के लिए आवंटित कॉलेजों में करें रिपोर्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MH CET 3-year LLB 2024: संस्थानों ने जारी की मेरिट लिस्ट, प्रवेश के लिए आवंटित कॉलेजों में करें रिपोर्ट
Fri, 20 Sep 2024 12:49 PM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:49 PM IST
सार
MH CET 3-year LLB 2024: महाराष्ट्र ने आज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 3-वर्षीय LLB के लिए संस्थान-स्तरीय मेरिट सूची जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट सूची देख सकते हैं।
विज्ञापन
मेरिट लिस्ट जारी
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MH CET 3-year LLB 2024: CET सेल, महाराष्ट्र ने आज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 3-वर्षीय LLB 2024 के लिए संस्थान-स्तरीय मेरिट सूची जारी कर दी है। वे उम्मीदवार जिन्होंने काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट यानी cetcell.mahacet.org पर जाकर एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी-2024 मेरिट सूची देख सकते हैं। सीईटी के काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, प्राधिकरण ने 14 सितंबर 2024 को रिक्त सीट मैट्रिक्स जारी किया था। उसके बाद पंजीकृत उम्मीदवारों को 15 सितंबर 2024 से अपनी पसंद भरने का मौका दिया गया था। एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी 2024 संस्थान-स्तरीय काउंसलिंग के लिए च्वॉइस-फिलिंग विंडो 19 सितंबर 2024 को बंद कर दी गई थी। एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी आवंटन में जिन उममीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया, वे 20 से 24 सितंबर 2024 तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करें।
अब संस्थान 24 सितंबर के बाद प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची जारी करेंगे। एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी 2024 संस्थान-स्तरीय काउंसलिंग केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया (सीएपी) दौर पूरा होने के बाद व्यक्तिगत लॉ कॉलेजों द्वारा आयोजित की जाती है।
आवश्यक दस्तावेज
विज्ञापन
अब संस्थान 24 सितंबर के बाद प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची जारी करेंगे। एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी 2024 संस्थान-स्तरीय काउंसलिंग केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया (सीएपी) दौर पूरा होने के बाद व्यक्तिगत लॉ कॉलेजों द्वारा आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
आवश्यक दस्तावेज
- MAH CET 2024 प्रवेश पत्र
- MAH CET 2024 स्कोरकार्ड
- अनंतिम आवंटन पत्र
- सीट स्वीकृति शुल्क रसीद
- कक्षा 10 की अंकतालिका
- कक्षा 12 की अंकतालिका
- स्नातक डिग्री की मार्कशीट
- स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी)
- प्रवास प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- अधिवास प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
- वैध पहचान प्रमाण
कमेंट
कमेंट X