फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MGKVP Entrance Exam 2023 Admit Card OUT know how to download at mgkvp.ac.in

MGKVP Entrance Admit Card: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 11 Jul 2023 07:56 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 11 Jul 2023 07:56 PM IST
सार

MGKVP Entrance Exam 2023: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने एमजीकेवीपी 2023 प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
MGKVP Entrance Exam 2023 Admit Card OUT know how to download at mgkvp.ac.in
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

MGKVP Entrance Exam 2023 Admit Card OUT: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने एमजीकेवीपी 2023 प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट mgkvp.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एमजीकेवीपी 2023 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 

विज्ञापन

तीन पालियों में होगी परीक्षा

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में विभिन्न स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 2023-24 15 जुलाई से 19 जुलाई, 2023 तक आयोजित होने वाली है। एमजीकेवीपी प्रवेश परीक्षा 2023-24 तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 8 बजे से 10 बजे तक, दूसरी पाली 12 से 02 बजे तक और तीसरी पाली 03 से 05 बजे तक होगी। प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। यूजी और पीजी दोनों परीक्षाओं के लिए कुल समय अवधि दो घंटे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले एमजीकेवीपी वेबसाइट  mgkvp.ac.in पर जाएं।

  • होमपेज पर 'स्टूडेंट' टैब दिखाई देगा।

  • अब “एडमिशन” टैब चुनें।

  • MGKVP 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। 

  • कैप्चा, यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें।

  • एमजीकेवीपी 2023 के लिए एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • आगे के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

विज्ञापन

15 जुलाई को प्रवेश परीक्षा

बीसीए, बीएफए, बीएमस, बीएससी एजी, एमए (पत्रकारिता और मास कॉम), एमएमस, पीजी डिप्लोमा इन साइकोथेरेपी, पीजीडीसीए के लिए एमजीकेवीपी प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई को पहली पाली में आयोजित की जाएगी, जबकि बीए, बीपीएड, एमएफए (एप्लाइड आर्ट्स) के लिए प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई को पहली पाली में आयोजित की जाएगी। 15 जुलाई को दूसरी पाली में एमएफए (पेंटिंग) की परीक्षा होगी।

यूजी-पीजी प्रवेश शुल्क

स्नातक प्रवेश के लिए सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 650 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि पीजी में एडमिशन लेने के लिए  850 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं स्नातक में प्रवेश के लिए एसटी/एससी श्रेणी के उम्मीदवारों को 550 रुपये का शुल्क, पीजी प्रवेश के लिए 750 रुपये का शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed