फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Meghalaya Teachers announce non-cooperation movement in protest against new education policy

Meghalaya: नई शिक्षा नीति के विरोध में शिक्षकों ने की असहयोग आंदोलन की घोषणा, छात्रों की मुश्किलें बढ़ी

Tue, 01 Aug 2023 02:48 PM IST
श्वेता महतो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 01 Aug 2023 02:48 PM IST
सार

मेघालय कॉलेज टीचर एसोसिएशन (एमसीटीए) ने अपने सदस्यों को मंगलवार से तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की कक्षाओं का बहिष्कार करने का आदेश दिया। एमटीसीए सचिव ए डब्ल्यू रानी ने कहा कि सभी हितधारकों को ध्यान में न रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Meghalaya Teachers announce non-cooperation movement in protest against new education policy
New Education Policy 2020 - फोटो : Social Media

विस्तार

मेघालय में नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने की कोशिश में 75 कॉलेजों के शिक्षकों ने ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (इनईएचयू) के खिलाफ असहयोग आंदोलन की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद प्रथम सेमेस्टर के हजारों स्नातक छात्र अब मुश्किल में पड़ गए हैं। राज्यभर के ये सभी 75 कॉलेज एनईएचयू के अंतर्गत आते हैं। 
विज्ञापन


लेडी कीन कॉलेज की एक छात्रा ने कहा, 'हमें बताया गया है कि शिक्षक और अधिकारियों के बीच नई शिक्षा नीति के विरोध में हो रहे झगड़ो के कारण पहले सेमिस्टर की क्लास अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।' उन्होंने आगे बताया कि बीए में एडमिशन के लिए वह कॉलेज की फीस भर चुकी है। शिक्षक और अधिकारियों के बीच हो रहे विरोध प्रदर्शन का असर अन्य सेमेस्टर की समयरेखा पर पड़ेगी। 
विज्ञापन


मेघालय कॉलेज टीचर एसोसिएशन (एमसीटीए) ने अपने सदस्यों को मंगलवार से तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की कक्षाओं का बहिष्कार करने का आदेश दिया। एमटीसीए सचिव ए डब्ल्यू रानी ने कहा कि सभी हितधारकों को ध्यान में न रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा, 'शैक्षिक परिषद के समर्थन के बिना एनईपी को लागू करना जांच की प्रक्रिया को दरकिनार करना है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के कॉलेज विकास परिषद के अधिकारी 12 जुलाई को एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें सभी कॉलेजों को 2023-2024 (अगस्त) के शैक्षणिक सत्र से एनईपी लागू करने का निर्देश दिया गया था। 

अधिकारी ने बताया कि मई और जून में यूनिवर्सिटी के 110वें शैक्षणिक काउंसिल की मीटिंग में दो सेमेस्टर के लिए चार वर्ष की यूजी कोर्स के पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी गई थी। एईएचयी के कुलपति प्रभा शंकर शुक्ला ने कॉलेज के प्रधानअध्यापकों के साथ एनईपी 2020 के कार्यान्वयन पर एक बैठक बुलाई थी, जिसमें सभी कॉलेजों को यूनिवर्सिटी की तरफ से आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया था। यूनिवर्सिटी के एनईपी कार्यान्वयन कमिटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री और राज्य के शिक्षा मंत्री से इस मामले पर मुलाकात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed