फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Meghalaya MBOSE SSLC result 2020 to be announced on July 20

Meghalaya MBOSE SSLC Result 2020: 20 जुलाई को जारी होगा दसवीं का रिजल्ट, ऐसे देखें रिजल्ट 

Sat, 18 Jul 2020 05:47 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 18 Jul 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Meghalaya MBOSE SSLC result 2020 to be announced on July 20
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : IStock

Meghalaya MBOSE SSLC result 2020: मेघालय बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MBOSE) 20 जुलाई को दसवीं कक्षा के नतीजे जारी करेगा। बोर्ड की तरफ से इस बात की पुष्टि कर दी गई है। बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 20 जुलाई सोमवार सुबह दस बजे के बाद दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित करेगा। परीक्षा नियंत्रक टी आर लालू ने इस बात की जानकारी दी है। उनका कहना है कि विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

विज्ञापन


कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते इस साल दसवीं कक्षा के रिजल्ट जारी होने में देरी हो रही है। हालांकि, लॉकडाउन की घोषणा से पहले ही दसवीं कक्षा की परीक्षाएं खत्म हो गई थी। पिछले साल बोर्ड ने दसवीं कक्षा का रिजल्ट 24 मई को जारी किया था। इस साल  51,334 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षाएं दी हैं जिनमें से  28,412 छात्राएं और 22,922 छात्र हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-IIT-JEE/NEE परीक्षा 2020: 10 नंबर के अंतर से छूट जाते हैं अच्छे कॉलेज, जानिए कैसे?
विज्ञापन
विज्ञापन



आधिकारिक वेबसाइट
mbose.in

कैसे चेक करें दसवीं कक्षा का रिजल्ट?
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in है।
-रिजल्ट जारी होने के बाद यहां आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-इस लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना सारा विवरण डालना है।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-विद्यार्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट भी ले सकते हैं।
-ध्यान रहे कि आपका रिजल्ट तभी खुलेगा जब लिंक एक्टिवेट हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें-राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय में प्रवेश आरंभ, जानिए कैसे करना है आवेदन?


इससे पहले हाल ही में बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे जारी किए हैं। इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में 81.93 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। इस साल लड़कों के मुकाबले लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। महिमा सिन्हा ने  85.6 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। इस साल लड़कों का पास प्रतिशत 67.8 है। जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 79.19 फीसदी रहा है। पिछले साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 76. 56 फीसदी रहा था। नीलम कुमारी ने टॉप किया था। नीलम ने 96.16 फीसदी अंकों के साथ 600 में से कुल 577 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था। जबकि, दूसरे स्थान पर 565 अंकों के साथ दरिला अकोर खरमॉफलांग और तीसरे स्थान पर 563 अंक के साथ लुईगी डलियां पासवेथ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed