फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Admissions open at Rajiv Gandhi National Aviation University, check list of courses and how to apply

राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय में प्रवेश आरंभ, जानिए कैसे करना है आवेदन?

Sat, 18 Jul 2020 10:36 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 18 Jul 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Admissions open at Rajiv Gandhi National Aviation University, check list of courses and how to apply
raebareli - फोटो : अमर उजाला

राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (RGNAU) में अगले सत्र के लिए प्रवेश आरंभ हो चुका है। उत्तर प्रदेश के अमेठी स्थित भारत की यह एकमात्र एविएशन यूनिवर्सिटी में कई पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यहां विमानन सेवाओं में बेचुलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ( (BMS) और एयरपोर्ट ऑपरेशंस में पीजी डिप्लोमा सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एडमिशन प्रक्रिया चालू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए विभिन्न कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट
rgnau.ac.in

इसे भी पढ़ें-कोरोना महामारी के बीच ऑनलाइन क्लास का तनाव दूर करेगा मनोदर्पण
विज्ञापन


आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी में 29 जुलाई तक दाखिले की प्रक्रिया चालू रहेगी। अभ्यर्थी इससे पहले हर हाल में दाखिले के लिए आवेदन कर दें। इस विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी जिसका आयोजन 16 अगस्त को होगा। यह परीक्षा ऑफलाइन होगी और इसमें अच्छी रैंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को ही विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-आईआईटी में दाखिले के लिए अब 12वीं में 75 फीसदी अंक जरूरी नहीं


बीएमएस कोर्स में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की कक्षा बारहवीं में गणित और व्यावसायिक अध्ययन में से किसी एक विषय में कम से कम 50 फीसदी नंबर होने चाहिए। पीजीडीएओ कोर्स में दाखिले के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास स्नातक में 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। उनकी स्नातक की डिग्री  किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए, तभी आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पांच प्रतिशत की छूट का भी प्रावधान है। बीएमएस में दाखिला लेने वाले उम्मीदवारों की आयु 31 अगस्त तक 21 वर्ष से कम होनी चाहिए। वहीं, पीजीएफएओ में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 31 अगस्त तक 25 साल से कम होनी चाहिए। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं और विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed