फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Meghalaya HSSLC Result 2022 To be Declared on May 26 at mbose.in

Meghalaya 12th Result: एमबीओएसई कल जारी करेगा 12वीं बोर्ड का परिणाम, ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

Wed, 25 May 2022 06:14 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 25 May 2022 06:14 PM IST
सार

Meghalaya 12th Result: मेघालय बोर्ड ने इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए 25 मार्च से 21 अप्रैल, 2022 तक परीक्षाएं कोविड-19 से बचाव संबंधी दिशा-निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए आयोजित की थीं। बोर्ड ने परिणाम की घोषणा की तारीख की पुष्टि भी की है।

विज्ञापन
Meghalaya HSSLC Result 2022 To be Declared on May 26 at mbose.in
Meghalaya HSSLC Result 2022 - फोटो : Amar UjalaCET

विस्तार

Meghalaya HSSLC Result 2022 Date: एमबीओएसई यानी मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) की ओर से बुधवार, 26 मई को मेघालय एचएसएसएलसी यानी कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा। बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए सभी संकाय विज्ञान, वाणिज्य, कला और व्यावसायिक पाठ्यक्रम से संबंधित परिणाम जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन

मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए 25 मार्च से 21 अप्रैल, 2022 तक राज्य बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षाएं कोविड-19 से बचाव संबंधी दिशा-निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थीं। मेघालय बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर परिणाम की घोषणा की तारीख की पुष्टि की है।

विज्ञापन

Meghalaya Board 12th Result: इन वेबसाइट पर देखें अपना रिजल्ट

मेघालय बोर्ड द्वारा जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि 12 वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम कार्यालय समय के दौरान ऑनलाइन मोड में घोषित किए जाएंगे और अलग से कोई ऑफलाइन रिजल्ट बुक जारी नहीं की जाएगी। जिन विद्यार्थियों ने मेघालय बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट  mbose.in और megresults.nic.in पर विजिट करें।

इस साल भी बोर्ड कार्यालयों में स्कूल और परीक्षा केंद्रों पर 12वीं का रिजल्ट डिस्प्ले नहीं किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र अपने स्कोर को जान सकेंगे और एमबीओएसई (MBOSE) की आधिकारिक वेबसाइट से अपने संबंधित स्कोर कार्ड डाउनलोड भी कर सकेंगे।
 

Meghalaya HSSLC Result 2022 : ऐसे देख सकेंगे मेघालय बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

  1. सबसे पहले छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट megresults.nic.in है।
  3. यहां होम पेज पर ही विद्यार्थियों को बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
  4. जिस पर क्लिक करने के बाद अभ्यर्थियों को अपना विवरण दर्ज करना होगा।
  5. इसके बाद छात्रों को बारहवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
  6. जिसे विद्यार्थी डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed