फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Meghalaya colleges reopening on February 1, classes to be held in blended mode

मेघालय में 1 फरवरी से फिर से खुलेंगे कॉलेज, जानिए कैसे संचालित होंगी कक्षाएं?

Thu, 28 Jan 2021 05:52 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 28 Jan 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Meghalaya colleges reopening on February 1, classes to be held in blended mode
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

मेघालय में सभी उच्च शिक्षण संस्थान एक फरवरी से फिर से खुल रहे हैं। कक्षाओं का संचालन मिश्रित मोड में होगा। सूबे के शिक्षा विभाग ने कॉलेजों को दिशा-निर्देशों पालन करने का आदेश दिया है। कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों के लिए ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों ही मोड में मिश्रित तौर पर कक्षाओं के संचालन की व्यवस्था होगी। इसे लेकर सूबे के शिक्षा विभाग की तरफ से अधिसूचना भी जारी की गई है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीबीएसई बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की डेटशीट 2 फरवरी को होगी जारी: शिक्षा मंत्री निशंक
विज्ञापन



मिश्रित मॉडल कक्षा में छात्रों के पाठ, असाइनमेंट, ऑनलाइन इंटरैक्शन एवं काउंसलिंग आदि शामिल है। विद्यार्थियों को ऑफलाइन कक्षाओं में भाग लेने के लिए माता-पिता की सहमति अनिवार्य तौर पर लेनी होगी। कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों के लिए उपस्थिति प्रणाली को लागू नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





इसे भी पढ़ें-AIBE-XV: 30 जनवरी को जारी होगी ऑल इंडिया बार परीक्षा की उत्तर कुंजी, मार्च के पहले हफ्ते में


शिक्षा विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि हफ्ते में न्यूनतम तीन कक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी। जबकि, सप्ताह में दो कक्षाएं असाइनमेंट संबंधित कार्यों के लिए घर से ही होगी। दरअसल, सूबे के शिक्षा विभाग ने यह निर्णय वैश्विक कोरोना महामारी के जोखिम को कम करने के लिए लिया है। गौरतलब है कि सूबे में पिछले साल मार्च से ही कोविड-19 से रोकथाम के लिए स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था। सूबे की सरकार की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों में यह भी कहा गया है कि कॉलेज प्रशासन को कक्षाओं के संचालन से पहले हितधारकों, अभिभावकों, जिला स्वास्थ्य अधिकारी और स्थानीय समुदाय से परामर्श लेना होगा। विद्यार्थियों के ऑफलाइन कक्षाओं में भाग लेने के लिए माता-पिता की सहमति जरूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed