फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   meghalaya board class 10th mbose in megresults.nic declared check here toppers list

Meghalaya MBOSE SSLC Result 2025: मेघालय बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Sat, 05 Apr 2025 11:16 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 05 Apr 2025 11:16 AM IST
सार

MBOSE 10th Result 2025: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं कक्षा के नतीजे पांच अप्रैल को घोषित कर दिए है। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
meghalaya board class 10th mbose in megresults.nic declared check here toppers list
मेघालय बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

MBOSE 10th Result 2025: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं कक्षा के नतीजे पांच अप्रैल को घोषित कर दिए है। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (SSLC) में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह आधिकारिक वेबसाइट mbose.in और megresults.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन


इस साल, मेघालय बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का समग्र पास प्रतिशत 87.10% रहा है। इस साल मेघालय बोर्ड 10वीं की परीक्षा में करीब 60 हजार स्टूडेंट शामिल हुए थे।
विज्ञापन

MEGHALAYA BOARD: यहां देखें  मेरिट लिस्ट 

रैंक रोल नंबर  नाम अंक स्कूल का नाम
1 27028 लीशा अग्रवाल 582 सेंट मार्गरेट हायर सेकेंडरी स्कूल,शिलांग
1 55646 अविला कैथरीन पी लिंगदोह 582 नॉर्थ लिबर्टी हायर सेकेंडरी स्कूल,जोवाई
2 28000 इवानशान नोंग्रुम 578 सेक्रेड हार्ट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल, शिलांग
2 68967 पोरी पांडे 578 जवाहरलाल नेहरू हायर सेकेंडरी स्कूल, फुलबारी
3 27096 अनुष्मिता चौधरी 576 सेंट मैरीज हायर सेकेंडरी स्कूल, शिलांग
3 49916 सौरव पांडे 576 अल्फा इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, नोंग्पोह
3 55213 यूलोगेमेन रिलिन एल सुटिंग 576 के.जे.पी. सिनोड मिहंगी हायर सेकेंडरी स्कूल, जोवाई


विज्ञापन
विज्ञापन

पास होने के लिए इतने अंक जरूरी

मेघालय बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कुल 33 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे। अगर किसी उम्मीदवार के 33 फीसदी कुल और हर विषय में भी 33 नंबर नहीं आते हैं तो उसे उस विषय में फेल कर दिया जाएगा।

25 फरवरी तक हुई थी परीक्षा

गौरतलब है कि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी।

पिछले साल का परिणाम कैसा रहा?

2024 में, एमबीओएसई एसएसएलसी परिणाम 24 मई को घोषित किए गए थे। जिसमें अनुज छेत्री ने 575 अंकों के शानदार स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। कुल 55.80% छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, हालांकि लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, लड़कियों का पास प्रतिशत 73.15% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 56.01% रहा।

MBOSE SSLC Result 2025 Download: परिणाम डाउनलोड करने का तरीका

परिणाम जारी होने पर, अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके परिणाम देख सकेंगे:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mbose.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर, एमबीओएसई एसएसएलसी या कक्षा 10 परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगइन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने परिणाम की जाँच करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें और अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed