{"_id":"5d241ec98ebc3e6d1766e62c","slug":"meeting-of-board-of-studies-at-campus-english-course-same-for-regular-private","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपस में बोर्ड ऑफ स्ट्डीज की बैठक, एमए अंग्रेजी रेगुलर, प्राइवेट का सिलेबस हुआ एक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कैंपस में बोर्ड ऑफ स्ट्डीज की बैठक, एमए अंग्रेजी रेगुलर, प्राइवेट का सिलेबस हुआ एक
Tue, 09 Jul 2019 10:27 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 09 Jul 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू कैंपस में सोमवार को अंग्रेजी विषय की बोर्ड ऑफ स्ट्डीज की बैठक में बीए और एमए अंग्रेजी के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया। एमए अंग्रेजी रेग्युलर एवं प्राइवेट के सिलेबस को अब एक सा बनाया गया है। सेमेस्टर सिस्टम से एमए अंग्रेजी करने वाले एवं प्राइवेट एमए अंग्रेजी करने वाले छात्र दोनों वर्षों में एक सा पाठ्यक्रम पढ़ेंगे।
विज्ञापन
एमए का दो वर्ष का पूर्णांक अब 15 सौ अंकों का होगा। पहले यह पूर्णांक 2000 अंक था। वायवा चार में से एक कर दिया गया है। यह एमए थर्ड सेमेस्टर में होगा। वायवा में 50 नंबर की अंग्रेजी ग्रामर भी लिखित में होगी। 50 नंबर में स्पोकन इंग्लिश की क्षमता की जांच होगी। सिलेबस में यूजीसी की नेट परीक्षा का ध्यान रखते नया पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। एमए अंग्रेजी के पाठ्यक्रम में लिंगवेस्टिम एव फोनोटिक्स के अलावा लिटरेरी थ्योरी लेंग्वेज टीचिंग ट्रांसलेशन स्ट्डीज रिसर्च मैथोडॉलेजी जैसे पेपर को प्राथमिकता दी गई है। बीए पाठ्यक्रम में भी अंग्रेजी ग्रामर व लिंगविस्टक स्टडी पर छात्रों को पढ़ाई करनी होगी। नया सिलेबस इसी सत्र से शुरू हो जाएगा। बोर्ड ऑफ स्ट्डीज की बैठक में डीन ऑफ आर्ट्स फैकल्टी डॉ. योगेंद्र सिंह, प्रो. मनोरमा त्रिखा, डॉ. नीरज गुप्ता, प्रो. प्रतिभा त्यागी, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. वीसी पांडे, डॉ. अमिता अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X