{"_id":"6a572d93951a5e27000cead9","slug":"mcd-launches-edulife-2-0-portal-to-digitize-school-monitoring-and-parent-engagement-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD Schools: एमसीडी स्कूल होंगे हाईटेक, एड्यूलाइफ 2.0 पोर्टल लॉन्च; अभिभावक घर बैठे रख सकेंगे नजर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MCD Schools: एमसीडी स्कूल होंगे हाईटेक, एड्यूलाइफ 2.0 पोर्टल लॉन्च; अभिभावक घर बैठे रख सकेंगे नजर
Wed, 15 Jul 2026 12:21 PM IST
Shahin Praveen
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो
Published by: Shahin Praveen
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:21 PM IST
सार
MCD Schools: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अपने विद्यालयों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए एड्यूलाइफ 2.0 पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए अभिभावक घर बैठे अपने बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Delhi Education: एमसीडी ने सोमवार को एडपूलाइफ 2.0 पोर्टल लॉन्य किया। इस पोर्टल के माध्यम से अब अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई, शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, मध्याहन भोजन (मिड-डे मील) के वितरण और विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की ऑनलाइन निगरानी कर सकेंगे। माहापौर प्रवेश वाही ने सिविक सेंटर में आयोजित समारोह में पोर्टल का उद्घाटन किया। इस दौरान शिक्षा विभाग की उपलब्धियों पर आधारित अचीवमेंट क्रॉनिकल पुस्तक का भी
विज्ञापन
विमोचन किया गया।
प्रवेश वाही ने कहा कि एडयूलाइफ 2.0 पोर्टल विद्यालयों को पूरी तरह हाईटेक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पोर्टल के जरिए अभिभावक पहली बार शिक्षण अधिगम प्रक्रिया से सोधे जुड़ सकेंगे। नेता सदन जय भगवान यादव ने कहा कि नई तकनीक को अपनाने से शिक्षकों को विद्यार्थियों की प्रगति का मूल्यांकन करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने बताया कि पोर्टल पर विद्यालयों के मेधावी छात्रों की सूची भी अपलोड की जाएगी, ताकि खेल अकादमियां, शैक्षणिक संस्थान और अन्य संगठन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर दे सके। इस अवसर पर उप महापौर डॉ. मोनिका पंत, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अमित खरखड़ी, निगमायुक्त संजीव खिरवार, अतिरिक्त आयुक्त संजीव कुमार मित्तल, शिक्षा निदेशक निखिल तिवारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X