फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MCC NEET UG Counselling Stray vacancy round seat allotment result out check at mcc.nic.in

NEET UG Counselling 2023: स्ट्रे वैकेंसी राउंड की सीट आवंटन का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 27 Sep 2023 06:51 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 27 Sep 2023 06:51 PM IST
सार

NEET UG Counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG 2023) स्ट्रे राउंड के लिए सीट आवंटन का परिणाम 2023 घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
MCC NEET UG Counselling Stray vacancy round seat allotment result out check at mcc.nic.in
NEET UG Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET UG Counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG 2023) स्ट्रे राउंड के लिए सीट आवंटन का परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं। एम्स, जिपमेर एवं सेंट्रल यूनिवर्सिटीज तथा ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की काउंसलिंग एक कॉमन पोर्टल (एमसीसी) पर संपन्न हुई, इस आल इंडिया कोटे का यह अंतिम राउंड था।

विज्ञापन

कैटेगरी रैंक

एजुकेशन एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि ऑल इंडिया 15 प्रतिशत कोटे में एमबीबीएस कोर्स के लिए जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 23562, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 25005,ओबीसी कैटेगरी में 23575, एससी में 128978,तथा एसटी में 168853 क्लोजिंग रैंक रही। इसी प्रकार एम्स में जनरल 14879 ओबीसी कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 18184 , ईडब्ल्यूएस  कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 8636, एससी  कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक  45486 एवं एसटी कैटेगरी में 159677 क्लोजिंग रैंक रही। चारों राउंड की काउंसलिंग के बाद एम्स कॉलेजों की कैंडिडेट चॉइस मे कैंडिडेट्स ने नवनिर्मित एम्स मदुरै को अंतिम वरीयता दी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रा ने बताया कि बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) सम्बद्ध इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज वाराणसी में इस काउंसलिंग के लिए एकमात्र एमबीबीएस कोर्स में एससी कैटेगरी की सीट रिक्त  थी, जोकि 62995 क्लोजिंग रैंक पर अलॉट हुई। इसी प्रकार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 8597 रही। दिल्ली यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध मेडिकल कॉलेजों की आंतरिक स्टेट कोटे की सीटों के लिए इस काउंसलिंग हेतु एकमात्र ओबीसी कैटेगरी में एमबीबीएस कोर्स की सीट रिक्त थी, जोकि 11906  की क्लोजिंग रैंक पर अलॉट हुई । डीम्ड  यूनिवर्सिटी में  एमबीबीएस कोर्स के लिए क्लोजिंग रैंक 1221896 ,एनआरआई में 1211385  तथा डीम्ड यूनिवर्सिटी में बीडीएस कोर्स के लिए 1214570 क्लोजिंग रैंक रही । 

विज्ञापन

इसी प्रकार जिपमेर पुदुचेरी के अखिल भारतीय कोटे में जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 17588, ईडब्ल्यूएस 17804, ओबीसी 20160, एससी 102086  क्लोजिंग रैंक रही। इसी प्रकार 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटे की बीडीएस सीटों में जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 54532, ईडब्ल्यूएस 62208, ओबीसी 61575, एससी 180522 एवं एसटी कैटेगरी में 251744 क्लोजिंग रैंक रही। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज मे ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक  78485,एससी 228453 क्लोजिंग रैंक रही। बीएससी नर्सिंग कोर्सेज में जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 142077, ईडब्ल्यूएस की क्लोजिंग रैंक 142766, ओबीसी की क्लोजिंग रैंक 143259, एससी की क्लोजिंग रैंक 264245 एवं एसटी कैटेगरी में 398444 क्लोजिंग रैंक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed