NEET UG Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग के लिए सूचना विवरणिका जारी, जानें क्या-क्या बदलाव हुए
NEET UG Counselling Information Bulletin: नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने विस्तृत सूचना बुलेटिन जारी किया है। काउंसलिंग में कई बदलाव किए गए हैं। यहां कुछ मुख्य बातों के बारे में बताया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए विस्तृत इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी कर दिया है। यह ब्रोशर 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और 85% राज्य स्तरीय काउंसलिंग प्रक्रिया की पूरी जानकारी देता है।
नीट यूजी काउंसलिंग का पहला राउंड
सभी योग्य छात्रों के लिए राउंड 1 काउंसलिंग की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर शुरू हो चुकी है। इस बार लगभग 12.36 लाख छात्र नीट यूजी परीक्षा पास कर चुके हैं, जिनके लिए 21 जुलाई से रजिस्ट्रेशन विंडो खोली गई है।
नीट एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स 2025 के अनुसार, देशभर में कुल 1,15,900 सीटें उपलब्ध हैं। योग्य छात्र 28 जुलाई 2025 तक अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें अपनी पसंदीदा कॉलेजों और कोर्सेज की प्राथमिकता अनुसार विकल्प भरने होंगे। छात्रों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर राउंड 1 सीट आवंटन की घोषणा 31 जुलाई को की जाएगी।
नीट यूजी काउंसलिंग 2025 में किए गए प्रमुख बदलाव
MCC ने इस बार काउंसलिंग प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और सरल बनाने के लिए कई बड़े बदलाव किए हैं:
1. मॉप-अप राउंड का नाम बदला
अब मॉप-अप राउंड को राउंड 3 कहा जाएगा। इस बार कुल चार राउंड होंगे:
- AIQ राउंड 1
- AIQ राउंड 2
- AIQ राउंड 3
- स्ट्रे वेकेंसी राउंड
2. राउंड 3 के बाद इस्तीफा नहीं चलेगा
राउंड 3 तक ही अपग्रेडेशन की अनुमति होगी। इसके बाद अगर कोई छात्र सीट छोड़ना चाहता है, तो ऐसा संभव नहीं होगा। इसलिए छात्रों को राउंड 3 में शामिल होने से पहले सोच-समझकर फैसला लेना होगा।
3. AIQ राउंड 3 के बाद अन्य काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकेंगे
अगर कोई छात्र AIQ राउंड 3 में शामिल हो जाता है, तो वह फिर किसी भी अन्य काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकेगा। केंद्र और राज्यों के बीच डेटा साझा किया जाएगा। अगर किसी छात्र का नाम दोनों सूचियों में पाया गया, तो उसे ऑल इंडिया स्ट्रे वेकेंसी राउंड से बाहर कर दिया जाएगा।
4. OCI कार्डधारकों को समान अधिकार
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, ओवरसीज़ सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारकों को अब भारतीय नागरिकों के समान अधिकार मिलेंगे। वे सामान्य वर्ग (UR) और NRI सीटों दोनों के लिए पात्र होंगे।
5. सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग सॉफ्टवेयर
MCC ने एक एकीकृत काउंसलिंग सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिससे सभी राज्यों और संस्थानों की काउंसलिंग प्रक्रिया एक जैसी होगी। चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया अब एक ही प्लेटफॉर्म पर की जाएगी, चाहे वह AIQ हो, डेम्ड यूनिवर्सिटी हो या केंद्रीय विश्वविद्यालय।
6. सीट का ऑटोमेटिक कैंसलेशन
अगर छात्र को राउंड 2 या 3 में बेहतर प्राथमिकता की सीट मिल जाती है, तो पहले मिली सीट अपने आप रद्द हो जाएगी।
7. सीटों का रूपांतरण
राउंड 3 में सीटों का रूपांतरण किया जाएगा, लेकिन सिर्फ तब जब किसी श्रेणी के सभी पात्र छात्र पहले ही एडमिट हो चुके हों।
उदाहरण के लिए, जैन माइनॉरिटी, मुस्लिम माइनॉरिटी और NRI सीटें अगर राउंड 3 तक खाली रह जाती हैं, तो उन्हें प्राइवेट डेम्ड यूनिवर्सिटी सीटों में बदला जाएगा ताकि कोई सीट बर्बाद न हो।
8. ऑफलाइन इस्तीफे की अनुमति नहीं
अब कोई भी रिजाइन (इस्तीफा) या एडमिशन प्रक्रिया ऑफलाइन नहीं होगी। सभी प्रक्रियाएं केवल ऑनलाइन माध्यम से ही मान्य होंगी।
कमेंट
कमेंट X