फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MCC NEET UG 2023 Counselling registration begins Apply at mcc.nic.in

NEET UG 2023 Counselling: मेडिकल दाखिलों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग पंजीकरण शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

Thu, 20 Jul 2023 01:51 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 20 Jul 2023 01:51 PM IST
सार

MCC NEET UG 2023 Counselling:  मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने मेडिकल दाखिले के लिए नीट यूजी काउंसलिंग पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
MCC NEET UG 2023 Counselling registration begins Apply at mcc.nic.in
NEET UG Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MCC NEET UG 2023 Counselling:  मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने मेडिकल दाखिले के लिए नीट यूजी काउंसलिंग पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नीट यूजी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से एमबीबीएस, बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2023 तक है। विकल्प भरने और लॉक करने की सुविधा 22 जुलाई से 26 जुलाई, 2023 तक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही सीट आवंटन की प्रक्रिया 27 जुलाई से 28 जुलाई, 2023 तक की जाएगी। सीट आवंटन परिणाम 29 जुलाई 2023 को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET UG 2023 Counselling ऐसे करें पंजीकरण

  • सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर NEET UG 2023 काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपना पंजीकरण करें और लॉग इन करें।

  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन

चार राउंड में होगी काउंसलिंग

इस साल, एमसीसी काउंसलिंग के चार राउंड आयोजित करेगी। राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और एक वैकेंसी राउंड। एमसीसी पोर्टल में पंजीकरण विकल्प दाखिल करने और दस्तावेजों को अपलोड करने सहित प्रक्रियाओं को ऑनलाइन करना होगा।

NEET UG 2023 Counselling इन दस्तावेजों की जरूरत

  • नीट यूजी 2023 एडमिट कार्ड

  • नीट यूजी 2023 स्कोरकार्ड

  • कक्षा 10 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र (जन्म तिथि के लिए)

  • कक्षा 12 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र

  • आईडी प्रमाण (आधार या पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)

  • आठ पासपोर्ट आकार के फोटो

  • अंतरिम आवंटन पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed