NEET PG Counselling: नीट पीजी मॉप-अप राउंड में पंजीयन और पसंद चुनने का आज आखिरी दिन, ऐसे पूरी करें प्रकिया
NEET PG 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर NEET PG 2022 काउंसलिंग मॉप अप राउंड चॉइस फिलिंग आज शाम 5 बजे समाप्त होने वाली है। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने खुद को NEET PG काउंसलिंग 2022 के लिए पंजीकृत कराया था, वे इन चरणों का पालन करके अब अपनी पसंद जमा कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) 2022 काउंसलिंग मॉप-अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा को 16 नवंबर तक आगे बढ़ा दिया था। जो आज समाप्त हो रही है। उम्मीदवार शाम बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं। इससे पहले, नीट पीजी 2022 काउंसलिंग च्वॉइस फिलिंग और च्वॉइस लॉकिंग विंडो गुरुवार, 10 नवंबर को बंद होने वाली थी। लेकिन रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ ही पंजीकरण शुल्क भुगतान की सुविधा को 13 नवंबर, 2022 की दोपहर तीन बजे तक बढ़ा दिया गया था, जिसे फिर दोबारा 16 नवंबर तक बढ़ाया गया था।
एमसीसी की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन केस क्रमांक 35224/22 में लंबित निर्णय के मद्देनजर नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के मॉप-अप राउंड के लिए पंजीकरण और भुगतान की सुविधा को आगे बढ़ाया गया है। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने खुद को NEET PG काउंसलिंग 2022 के लिए पंजीकृत कराया था, वे अब अपनी पसंद जमा कर सकते हैं।
NEET PG Counselling 2022: मॉप अप राउंड की महत्वपूर्ण तिथियां
- च्वॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 16 नवंबर, 2022 शाम पांच बजे तक है।
- च्वॉइस लॉकिंग की अंतिम तिथि 16 नवंबर, 2022 दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक है।
NEET PG Counselling 2022: ऐसे भरें मॉप अप राउंड के लिए विकल्प
- मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- आवेदकों को नीट पीजी 2022 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना होगा।
- नीट पीजी रोल नंबर, पासवर्ड के साथ लॉग-इन करें।
- विषयों और संस्थानों के विकल्प भरें।
- सबमिट पर क्लिक करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
एमसीसी ने इस वर्ष कई बार नीट पीजी मॉप-अप राउंड काउंसलिंग प्रक्रिया को पुनर्निर्धारित किया है।
कमेंट
कमेंट X