MBOSE SSLC Result 2023: मेघालय बोर्ड 10वीं में 51.93% रहे सफल, समृद्धिया दास बनीं टॉपर; रिजल्ट में सतत गिरावट
MBOSE SSLC or Class 10 Result 2023: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) की ओर से MBOSE SSLC यानी कक्षा 10वीं का परिणाम 2023 शुक्रवार, 26 मई को घोषित कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MBOSE SSLC or Class 10 Result 2023: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) की ओर से MBOSE SSLC यानी कक्षा 10वीं का परिणाम 2023 शुक्रवार, 26 मई को घोषित कर दिया गया है। छात्र मेघालय बोर्ड परिणाम 2023 कक्षा 10वीं को आधिकारिक वेबसाइट megresults.nic.in पर डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों को कक्षा 10वीं के लिए अपने एमबीओएसई परिणाम 2023 देखने के लिए परिणाम लॉग इन विंडो में अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। उम्मीदवार एसएमएस के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकेंगे।
MBOSE SSLC Result 2023: समृद्धि दास ने परीक्षा में किया टॉप
समृद्धि दास ने एमबीओएसई एसएसएलसी परीक्षा 2023 में 572 अंकों के साथ टॉप किया है। ज्योतिप्रिया भट्टाचार्जी ने दूसरी रैंक हासिल की, जबकि तनुश्री आचार्जी ने तीसरी रैंक हासिल की।
MBOSE 10th Result 2023: 51.93% रहा पास प्रतिशत
मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से जारी कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में इस साल छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 51.93 फीसदी रहा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में कम है। पिछले साल, मेघालय बोर्ड एसएसएलसी कक्षा 10वीं के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 56.96 फीसदी रहा था। यहां देखें पिछले वर्षों में पास प्रतिशत के आंकड़ें -
2023 51.93%
2022 56.96%
2021 52.91%
2020 50.31%
2019 76.56%
2018 79.67%
MBOSE 10th Result 2023 मार्च में हुई थी परीक्षाएं
बोर्ड ने 03 मार्च से 17 मार्च, 2023 तक मेघालय 10वीं की परीक्षा आयोजित की। मेघालय कक्षा 10वीं के परिणाम स्कोर कार्ड में छात्रों का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, विषय, थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त कुल अंक, डिवीजन और योग्यता शामिल होगी। बाद में छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मार्क शीट एकत्र कर सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X