फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MBOSE HSSLC Result 2022 Out For Class 12th Science and Commerce at mbose.in Check Megahlaya Board Sarkari Result Here

MBOSE HSSLC Result: मेघालय बोर्ड ने जारी किया 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 26 May 2022 11:36 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 26 May 2022 11:36 AM IST
सार

MBOSE HSSLC Result: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने राज्य में बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च, 2022 से लेकर 21 अप्रैल, 2022 तक किया था।

विज्ञापन
MBOSE HSSLC Result 2022 Out For Class 12th Science and Commerce at mbose.in Check Megahlaya Board Sarkari Result Here
MBOSE HSSLC Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

MBOSE HSSLC Result: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने कक्षा बारहवीं यानी HSSLC की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को गुरुवार 26 मई, 2022 को जारी कर दिया है। यह परिणाम साइंस और कॉमर्स संकाय के लिए जारी किए गए हैं। परिणाम को चेक करने का लिंक अब ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन छात्रों ने इस साल बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम मेघालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को अपने स्कोरकार्ड को चेक करने के लिए अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि के माध्यम से लॉगिन करना होगा। 

विज्ञापन

MBOSE HSSLC Result: इतने छात्र हुए थे परीक्षा में शामिल
मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने राज्य में बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च, 2022 से लेकर 21 अप्रैल, 2022 तक किया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए किया गया था। जानकारी के मुताबिक मेघालय बोर्ड बारहवीं की परीक्षा में हजारों की संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के बाद से ही छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

MBOSE HSSLC Result: क्या रहा सफलता प्रतिशत?
मेघालय बोर्ड की ओर से  परिणाम के साथ ही संकायों में सफलता का प्रतिशत भी जारी किया गया है। बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार साइंस संकाय में कुल  71.62 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं, कॉमर्स संकाय में छात्रों का सफलता प्रतिशत 83.63 फीसदी रहा है। 

विज्ञापन

MBOSE HSSLC Result: इन वेबसाइट पर चेक करें अपना परिणाम

  • megresults.nic.in
  • results.mbose.in
  • mbose.nic.in

 

MBOSE HSSLC Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

छात्र परिणाम को चेक करने के लिए इन निर्देशों का पालन करें-:

  • सबसे पहले मेघालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 12वीं परीक्षा के कॉमर्स या साइंस के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed