फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MBBS Seats 2025: UG, PG medical seats may increase by around 8000 this academic year Say NMC chief; Read here

MBBS Seats 2025: नीट छात्रों के लिए खुशखबरी! इस साल 8,000 मेडिकल सीटों की बढ़ोतरी संभव; NMC चीफ का बड़ा बयान

Wed, 20 Aug 2025 08:14 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 20 Aug 2025 08:14 PM IST
सार

Medical Seats Increase: नेशनल मेडिकल कमीशन ने संकेत दिए हैं कि इस शैक्षणिक सत्र में एमबीबीएस और पीजी मिलाकर करीब 8,000 नई सीटें बढ़ाई जा सकती हैं। नीट-यूजी की पहली काउंसलिंग पूरी हो चुकी है और पीजी काउंसलिंग सितंबर से शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन
MBBS Seats 2025: UG, PG medical seats may increase by around 8000 this academic year Say NMC chief; Read here
Increase in MBBS, PG Seats (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik.com

विस्तार

Increase in MBBS, PG Seats: देशभर के उन छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है, जो डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के प्रमुख डॉ. अभिजीत शेट के अनुसार, मौजूदा शैक्षणिक सत्र में स्नातक (MBBS) और स्नातकोत्तर (PG) स्तर पर लगभग 8,000 नई मेडिकल सीटें बढ़ाई जा सकती हैं।

विज्ञापन

NEET-UG काउंसलिंग जारी, PG काउंसलिंग सितंबर से

नीट-यूजी की पहली काउंसलिंग पूरी हो चुकी है और दूसरी राउंड 25 अगस्त से शुरू होगा। वहीं, पीजी काउंसलिंग के लिए कॉलेज निरीक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और सितंबर से काउंसलिंग होने की संभावना है।

विज्ञापन

CBI जांच के बीच आई राहत की खबर

जुलाई में CBI ने स्वास्थ्य मंत्रालय और NMC अधिकारियों सहित निजी मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार और नियमों की गड़बड़ी का मामला दर्ज किया था। इसके बाद सीटें बढ़ाने और नए कोर्स शुरू करने की प्रक्रिया रोक दी गई थी। लेकिन अब डॉ. शेट ने कहा है कि निरीक्षण कार्य तेजी से हो रहा है और कुल सीटों में 8,000 तक की वृद्धि संभव है।

फिलहाल कितनी सीटें हैं?

श्रेणी कुल सीटें सरकारी कॉलेज निजी कॉलेज
UG (MBBS) 1,18,098 59,782 58,316
PG 53,960 30,029 23,931

UG सीटें घटीं, कुल संख्या बढ़ेगी

सीबीआई जांच की वजह से इस साल कुछ UG सीटों में कमी देखी गई है, लेकिन NMC प्रमुख का कहना है कि निरीक्षण पूरा होने के बाद कुल मिलाकर सीटों में बढ़ोतरी होगी और संख्या 8,000 तक या उससे भी अधिक हो सकती है।

NEXT परीक्षा पर सस्पेंस

फाइनल ईयर MBBS छात्रों के लिए प्रस्तावित नेशनल एग्जिट टेस्ट (NEXT) को लेकर डॉ. शेट ने कहा कि यह एक “नया और महत्वाकांक्षी कॉन्सेप्ट” है, लेकिन इसे लागू करने में अभी समय लगेगा।

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती है स्टेट लेवल यूनिवर्सिटी परीक्षा से केंद्रीय परीक्षा की ओर बदलाव। परीक्षा का स्तर और कठिनाई तय करना भी अहम है। छात्रों और फैकल्टी में NEXT को लेकर सकारात्मक सोच बनाना जरूरी है। डॉ. शेट का मानना है कि छात्रों की चिंताओं और आशंकाओं को दूर किए बिना इसे लागू नहीं किया जा सकता। यह परीक्षा कठिन नहीं होगी, बल्कि निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन का साधन बनेगी।

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज और गुणवत्ता

2014 से अब तक देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इस पर उठ रहे सवालों के बीच डॉ. शेट ने कहा कि संख्या और गुणवत्ता दोनों जरूरी हैं।

  • NMC ने Accreditation प्रक्रिया को और सख्त किया है ताकि फैकल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लिनिकल सुविधाओं की न्यूनतम गुणवत्ता सुनिश्चित हो।
  • मेडिकल ट्रेनिंग को और बेहतर बनाने के लिए ‘Phydigital Model’ (Physical + Digital शिक्षा) लागू करने पर काम चल रहा है।
  • निजी और सरकारी अस्पतालों के क्लिनिकल संसाधनों का उपयोग मेडिकल छात्रों की ट्रेनिंग में किया जाएगा।

NMC का विजन: इनोवेशन, इंटीग्रेशन और इंप्लीमेंटेशन

एनएमसी का विजन इनोवेशन, इंटीग्रेशन और इंप्लीमेंटेशन पर आधारित है। डॉ. अभिजीत शेट के अनुसार, मेडिकल शिक्षा में नई तकनीकों और डिजिटल सॉल्यूशन्स के माध्यम से इनोवेशन को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही, सरकारी और निजी अस्पतालों के क्लिनिकल संसाधनों का बेहतर उपयोग कर इंटीग्रेशन को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही, किए गए हर सुधार को जमीनी स्तर पर सख़्ती से लागू कर इंप्लीमेंटेशन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक मेडिकल शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed