फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MBBS Abroad:Complete information about admission, documents, syllabus and top universities in Kazak-safalta

MBBS Abroad : कजाकिस्तान में दाखिला प्रक्रिया, दस्तावेज, सिलेबस व टॉप यूनिवर्सिटीज की पूरी जानकारी

Sat, 19 Oct 2024 05:57 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Sat, 19 Oct 2024 05:57 PM IST
सार

यहां आप एमबीबीएस, बीडीएस, फार्मेंसी या नर्सिंग आदि कोर्सेज में दाखिला ले सकते हैं। आज ही अपनी सीट बुक कराना चाहते हैं तो टोल फ्री नंबर 18005710202 पर कॉल कर पूरी जानकारी हासिल करें। 

विज्ञापन
MBBS Abroad:Complete information about admission, documents, syllabus and top universities in Kazak-safalta
स्टडी एमबीबीएस एब्रॉड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तकरीबन 2 करो़ड़ की आबादी वाले देश कजाकिस्तान में सस्ती मेडिकल एजुकेशन मिलने के कारण ये देश सेंट्रल एशिया में एक नए शिक्षा हब के रूप में उभर रहा है। क्षेत्रफल के हिसाब दे दुनियां के 9वें नंबर पर आने वाले कजाकिस्तान में एजुकेशन के लिए जाने वाले ज्यादातर भारतीय हैं। कजाकिस्तान की टॉप यूनिवर्सिटीज में पढ़ रहे कुल छात्रों में मेडिकल सेक्शन के 85 प्रतिशत छात्र भारतीय हैं। रूस, चीन, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान और कैस्पियन सागर से मिलती सीमाओं के कारण ये देश इतना बड़ा है कि इसके एक छोर से दूसरे छोर की दूरी लंदन से इंस्तांबुल के बराबर है। यहां आप एमबीबीएस, बीडीएस, फार्मेंसी या नर्सिंग आदि कोर्सेज में दाखिला ले सकते हैं। यहां आपको अंग्रेजी, कजाक औऱ रसियन भाषा में पढ़ाई करने का अवसर मिलता है। गर्मियों में गर्म और सर्दियों में बहुत ठंडे देश के रूप में कजाकिस्तान को जाना जाता है। कजाकिस्तान में दाखिले की अधिक जानकारी के लिए आप सफलता मोक्ष के टोल फ्री नंबर 1800-571-0202 पर कॉल कर सकते हैं। या हमारे लिंक Study Mbbs Abroad के जरिये रजिस्टर कर कजाकिस्तान में अपनी सीट बुक करा सकते हैं। आइये जानते हैं यहां दाखिला लेने पर आपके दस्तावेज क्या लगेंगे।

विज्ञापन

 

 

ये दस्तावेज तैयार कर लें

  • स्वास्थ्य बीमा
  • 10वीं व 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • पासपोर्ट
  • वीजा
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • 5 पासपोर्ट साइज फोटो
  • अभिभावक का बीते 6 माह का बैंक स्टेटमेंट
  • प्रमाणीकरण पत्र
  • स्पांसर लेटर (बैंक लोन आदि)

 

एडमिशन प्रक्रिया की पूरी जानकारी  

काउंसिलिंग

रजिस्ट्रेशन -एप्लीकेशन फॉर्म भरना

एडमिशन  

  • एडमिशन लेटर मिलने के बाद छात्र को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा
  • जिसके बाद संबंधित एजेंसी छात्र के वीजा के लिए कजाकिस्तान एंबेसी में आवेदन करेगी। जोकि दिल्ली में स्थित है।
  • छात्र को इंटरव्यू के लिए कजाकिस्तान एंबेसी बुलाया जा सकता है।
  • एक बार वीजा मिल जाने के बाद आपको ट्रैवल डेट मिल जाएंगी।
  • कजाकिस्तान पहुंचने पर यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से आपको कोई रिसीव करने एयरपोर्ट आएगा।
  • यूनिवर्सिटी छात्रावास में आपको ठहराया जाएगा
  • जिसके बाद आप एमबीबीएस कोर्स ज्वाइन करेंगे। इससे पहले आपको अपनी ट्यूशन फीस अंतर्राष्ट्रीय छात्र विभाग में जमा करानी होगी।

 

क्या होगा एमबीबीएस का सिलेबस

एमबीबीएस कजाकिस्तान का सिलेबस भारत में एमबीबीएस के सिलेबस जैसा ही है। अगर भारत में आप 19 विषय पढ़ रहे हैं तो कजाकिस्तान भी 19 विषय आपको एमबीबीएस में पढ़ाता है। भारत से अधिक मेडिकल टॉपिक्स पर आपको पढ़ाया जाएगा। फिर भी यहां हम आपको पहले 3 वर्ष का सिलेबस बता रहे हैं।

विज्ञापन

 

पहले वर्ष का सिलेबस

  • फंडामेंटल्स ऑफ साइकोलॉजी
  • बॉयो-ऑर्गेनिक केमिस्ट्री
  • मेडिकल केमिस्ट्री
  • ह्यूमन एनाटॉमी
  • इलेक्टिव कोर्सेज
  • पैशिएंट केयर
  • इंब्रियोलॉजी

 

दूसरे वर्ष का सिलेबस

  • ह्यूमन एनाटॉमी
  • हिस्टोलॉजी
  • फिजियोलॉजी
  • फिलोस्फी
  • इमरजेंसी मेडिसिन
  • माइक्रो-बॉयोलॉजी
  • इम्यूनोलॉजी

 

तीसरे वर्ष का सिलेबस

  • पैथो-फिजियोलॉजी
  • फार्मोकोलॉजी
  • पैथो-मार्फोलॉजी
  • हाइजीन एवं इकोलॉजी
  • पेडिआट्रिक्स
  • इंटरनल मेडिसिन
  • जनरल सर्जरी
  • रेडियोलॉजी
  • नार्कोलॉजी
  • फोरेंसिक मेडिसिन
  • बॉयो-स्टैटिस्टिक्स
  • सोशल मेडिसिन

 

कोर्सेस की अवधि

यहां एमबीबीएस और डेंटिस्ट्री 5 वर्ष+ 1 वर्ष कंपल्सरी इंटर्नशिप

फार्मेसी व नर्सिंग 4 वर्ष की अवधि के कोर्स हैं।

 

कजाकिस्तान की टॉप यूनिवर्सिटीज

  1. कोक्शेताऊ स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी

  2. अल फराबी कजाक नेशनल यूनिवर्सिटी

  3. सीमेय स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी

  4. कजाक नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी

  5. साउथ कजाक मेडिकल यूनिवर्सिटी

  6. कारगंडा मेडिकल यूनिवर्सिटी

  7. अस्ताना मेडिकल यूनिवर्सिटी

 

कोर्स फीस

कोर्स फीस अलग अलग यूनिवर्सिटीज में अलग-अलग है। आपसे यहां एमबीबीएस के पूरे कोर्स के लिए 17 लाख से लेकर 20 लाख तक फीस मांगी जा सकती है। जोकि भारत के निजी कॉलेजों की एमबीबीएस कोर्स फी - 80 लाख से 1 करोड़ से 70 प्रतिशत कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed