मणिपुर: चुराचांदपुर मेडिकल कॉलेज की ऑफलाइन कक्षाएं होंगी शुरू, इंफाल और लमका में से एक विकल्प
मणिपुर: हिंसाग्रस्त मणिपुर से एक अच्छी खबर आ रही है। चुराचांदपुर मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) के बच्चों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की योजना तैयार की गई है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही सीएमसी के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर: हिंसाग्रस्त मणिपुर से एक अच्छी खबर आ रही है। चुराचांदपुर मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) के बच्चों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की योजना तैयार की गई है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही सीएमसी के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो सकती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने चुराचांदपुर मेडिकल कॉलेज (सीअएमसी) के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए दो संस्थानों, एक इंफाल में और दूसरा चुराचांदपुर में कक्षाओं में भाग लेने के लिए ऑफ लाइन कक्षाएं शुरू करने की अनुमति दी है। हिंसा प्रभावित मणिपुर में स्थिति सामान्य होने तक छात्रों को जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस), इम्फाल और चुराचंदपुर मेडिकल कॉलेज, लमका में कक्षाओं में भाग ले सकेंगे। यह फैसला मणिपुर सरकार के अनुरोध करने के बाद आया है।
चुराचांदपुर मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ (प्रो) एस इबोयमा सिंह द्वारा 14 जून को जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों कॉलेजों में 19 जून से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। छात्रों को कक्षाओं में भाग लेने के लिए अपनी सुविधा के अनुसार जेएनआईएमएस या सीएमसी का विकल्प चुनने का निर्देश दिया गया है। यह भी बताया गया है कि कि इंफाल में छात्रावास आवास का लाभ उठाने के लिए मणिपुर के बाहर और ग्रेटर इंफाल के बाहर के छात्रों को वरीयता दी जाएगी।
कमेंट
कमेंट X