फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Manipur approves promotion of Class 11 students to Class 12

मणिपुर में 11वीं कक्षा के छात्रों को किया जाएगा प्रमोट, मिली मंजूरी

Tue, 28 Apr 2020 05:32 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 28 Apr 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Manipur approves promotion of Class 11 students to Class 12
- फोटो : अमर उजाला

मणिपुर सरकार ने 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि छात्र बिना कोई परीक्षा दिए दूसरी कक्षा में प्रमोट होंगे। सरकार को लॉकडाउन के चलते अंतिम वार्षिक परीक्षा को रद्द करना पडा है। ये जानकारी मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। शिक्षा आयुक्त (स्कूल) टी रंजीत सिंह ने सोमवार को एक अधिसूचना में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 2019-20 सत्र के लिए 11वीं कक्षा के छात्रों को परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर 12वीं कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन मणिपुर (COHSEM- the Council of Higher Secondary Education Manipur)  द्वारा आयोजित कक्षा 11वीं की परीक्षा पांच विषयों के लिए प्रश्न पत्र लीक होने के बाद फरवरी के मध्य में रद्द कर दी गई थी। इसे देखते हुए तब परिषद ने घोषणा की कि ये पांच विषयों की परीक्षाएं बाद में आयोजित की जाएगी। लेकिन अब परिस्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। जिसके कारण मनिपुर मे फैसला किया है कि 11वीं के छात्रों को बिना परीक्षा दिए ही पास किया जाएगा। यानी अब छात्र 12वीं कक्षा में बिना परीक्षा दिए आ जाएंगे। इसका फैसला उनके पुराने प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed