फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   make career in water harvesting know interesting things

पानी की कमी से हो सकता है विश्वयुद्ध, छात्रों के हाथ में है समस्या का हल

Sat, 03 Aug 2019 10:09 AM IST
Jaya Tripathi प्रदीप रघुनंदन, अमर उजाला
प्रदीप रघुनंदन, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sat, 03 Aug 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
make career in water harvesting know interesting things
दुनिया जल संकट के दौर से गुजर रही है। अंतराष्ट्रीय शोधों की मानें तो यह निष्कर्ष सामने आया है कि अगला विश्वयुद्ध पानी के लिए ही होगा। जल स्तर लगातार घट रहा है, कुएं, पोखर एवं तालाब सूखते जा रहे हैं और आबादी के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी भी है और जरूरत भी कि हम पानी की बर्बादी को तत्काल रोकें और वर्षा जल के संचयन तथा भूगर्भीय जल के स्तर को बढ़ाने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग तकनीक का इस्तेमाल करें। चेन्नई से पिछले दिनों जल संकट से त्राहि-त्राहि मचने की खबर आई थी, जहां पीने का पानी लोगों को प्राप्त नहीं हो रहा है। आज यह सिर्फ चेन्नई, तमिलनाडू, महाराष्ट्र या फिर यू.पी. के बुंदेलखण्ड की ही समस्या नहीं है, समूचा विश्व पानी की किल्लत से जूझ रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं है कि अगला विश्व युद्ध सभी देश पानी के लिए लड़ेंगे। इसलिए आज लोगों में जल संचयन की जागरूकता फैलाकर पानी की आवश्यकता बताना समय की मांग है। इसके लिए सरकारें और औद्योगिक प्रतिष्ठान अब वाटर हार्वेस्टिंग / कंजर्वेशन एंड मैनेजमेंट पर ज्यादा जोर दे रही हैं, क्योंकि इन समस्याओं से निपटने के लिए वाटर मैनेजमेंट के ट्रेड प्रोफेशनल्स को ही व्यावहारिक जानकारी होती है। ऐसे प्रशिक्षित लोग पानी रीसाइकिलिंग की अच्छी समझ रखते हैं। जाहिर है लगातार बढ़ते जल संकट को कंट्रोल में लाने के लिए आगे के वर्षों में भी वाटर साइंटिस्ट, एन्वायर्नमेंट इंजीनियर, टेंड वाटर कंजर्वेशनिस्ट या वाटर मैनेजमेंट जैसे प्रोफेशनल्स की डिमांड बनी रहेगी।
विज्ञापन

रोजगार के अवसर :

व्यावसायिक व आवासीय इमारतों में वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य किए जाने से वाटर साइंटिस्ट, एन्वायर्नमेंट इंजीनियर, ट्रेंड वाटर कंजर्वेशनिस्ट या वाटर मैनेजमेंट जैसे प्रोफेशनल्स की डिमांड बनी रहेगी। रोजगार के अवसर व्यावसायिक व आवासीय इमारतों में वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य किए जाने से वाटर साइंटिस्ट, वाटर मैनेजर, हाइड्रो जियोलॉजिस्ट, बॉयोलाजिस्ट, कंसल्टेंट, वाटर कंजर्वेशनिस्ट जैसे प्रोफेशनल्स के लिए मौके बढ़ गए हैं। तेजी से उभरते ग्रीन जॉब में शुमार इस फील्ड में समुचित पढ़ाई और प्रशिक्षण लेकर आप सरकारी प्रतिष्ठानों से लेकर औद्योगिक प्रतिष्ठानों, कॉर्पोरेट कंपनीज, एनजीओज एवं हाउसिंग सोसाइटीज में नौकरी तलाश सकते हैं। इसके अलावा, पेयजल आपूर्ति तथा वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट से संबंधित प्लांट्स में भी ऐसे ट्रेंड लोगों की काफी जरूरत देखी जा रही है। रियल स्टेट डेवलपर्स तथा बिल्डर्स भी आजकल अपने प्रोजेक्ट के लिए पानी के प्रबंधन की योजना बनाने के लिए तथा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के पानी की रीसाइकिलिंग और रीयूज के लिए वाटर मैनेजमेंट बैकग्राउंड के प्रोफेशनल्स की ही सेवाएं ले रहे हैं। चाहें तो पानी के किसी एक एरिया में स्पेशलाइजेशन करके कंसल्टेंट बनकर या फिर किसी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में से जुड़कर भी इस क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। 

क्या है वाटर हार्वेस्टिंग :

हर साल यह देखने में आया है कि देश में कहीं से बारिश के मौसम में एक क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति होती है। तो दूसरे क्षेत्रों में भयंकर सूखा होता है। इसके प्रमुख कारण है कि वर्षा जल का उचित संचयन न होना या फिर धरती से निकाले गए जल को वापस धरती में न लौटाना। वैज्ञानिक तरीके हैं, जिनमें सबसे कारगर तरीका है वाटर हार्वेस्टिंग। इसका फायदा यह होगा, कि किसानों की मानसून पर निर्भरता कम हो जाएगी और पानी के अभाव में खराब हो रही लाखों हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई हो सकेगी । उम्मीद है कि गहराते इस जल संकट को दूर करने के लिए आने वाले समय में इस वैज्ञानिक तकनीक का इस्तेमाल निजी तौर पर भी और अधिक बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें : बच्चों को शारीरिक शोषण से बचाने के लिए अब CBSE भी करेगा काम, जानें कैसे

विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक योग्यता :

जल प्रबंधन और संरक्षण पर आधारित कई तरह के कोर्स आजकल देश के विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में संचालित हो रहे हैं। जहां से आप वाटर साइंस, वाटर कंजर्वेशन, वाटर मैनेजमेंट, वाटर हार्वेस्टिंग ऐंड मैनेजमेंट नाम से एक ऐसा ही सर्टिफिकेट कोर्स संचालित हो रहा है। जिसे 10वीं के बाद किया जा सकता है। स्टूडेंट्स को बारिश के पानी को संरक्षित करने, वर्षाजल मापन तथा वाटर टेबल आदि बेसिक चीजों की जानकारी दी जाती है। अगर आप बॉयोलॉजी विषय से 12वीं पास है और इस क्षेत्र में कोई अंडरग्रेजुएट कोर्स करना चाहते हैं। तो एक्वा साइंस या वाटर साइंस में बीएससी और एसएससी कर सकते हैं। 


मासिक आय :

अभी इस फील्ड में प्रशिक्षित / क्वालिफाइड लोग नहीं है, जितनी मार्केट को इनकी जरूरत है। यही कारण है कि ऐसे प्रोफेशनल्स को इस फील्ड में आने पर शुरूआत से ही काफी अच्छी सैलरी मिल जाती है।

प्रमुख संस्थान :

  • इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी, दिल्ली 
  • राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, रुड़की 
  • एमिटी इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी, दिल्ली 
  • एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एन्वायर्नमेंट साइंसेज, नोएडा 
  • अन्ना यूनिवर्सिटी

ये भी पढ़ें : रेलवे में गार्ड की नौकरी करते थे, देश की शान तिरंगे का मौजूदा रूप बनाने वाले झंडा वेंकैया

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed