{"_id":"67ac67d1a4b622524e0174db","slug":"maharashtra-woman-teacher-in-akola-alleges-sexual-harassment-case-filed-against-school-authorities-2025-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: अकोला में महिला शिक्षक ने यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप, स्कूल अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
महाराष्ट्र: अकोला में महिला शिक्षक ने यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप, स्कूल अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 12 Feb 2025 02:53 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:53 PM IST
सार
School Harassment: महाराष्ट्र के अकोला जिले में उर्दू माध्यम स्कूल के अधिकारियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। राज्य अल्पसंख्यक आयोग की जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
School Harassment: महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक उर्दू माध्यम स्कूल के अधिकारियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे जिया खान की विद्यालय के अचानक दौरे के बाद की गई, जब उन्होंने कुछ महिला शिक्षकों से उत्पीड़न और धमकियों की शिकायतें प्राप्त की थीं।
विज्ञापन
महिला शिक्षकों ने लगाए गंभीर आरोप
प्यारे जिया खान ने मंगलवार (11 फरवरी) को पाटुर स्थित एक स्कूल का दौरा किया, जहां महिला शिक्षकों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन उनसे उनकी वेतन का 20-30 प्रतिशत हिस्सा वसूलता था। खान के दौरे के बाद पाटुर पुलिस स्टेशन में चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 74 (महिला पर हमला या अश्लील व्यवहार), 75 (यौन उत्पीड़न), 296 (अश्लील कृत्य) और 308 (2) (उगाही) के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके दौरे के दौरान न तो स्कूल में बच्चे थे और न ही शिक्षक। उन्होंने कहा "दो स्कूलों को एक ही परिसर में अवैध रूप से चलाया जा रहा है और महिला उत्पीड़न की घटनाएं भी हुई हैं।" खान ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा दिए गए धन का सही उपयोग नहीं हो रहा, जिससे राज्य में उर्दू स्कूलों की स्थिति खराब हो रही है।
कमेंट
कमेंट X