फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra SSC Result 2019 know about details of date and time

Maharashtra SSC Result: इस समय आएगा परिणाम, बोर्ड ने दी जरूरी जानकारी

Fri, 07 Jun 2019 06:28 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 07 Jun 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra SSC Result 2019 know about details of date and time

महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने पुष्टि की है कि "महाराष्ट्र एसएससी कक्षा 10वीं का परिणाम 8 जून को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। SSC परिणाम बोर्ड के आधिकारिक परीक्षा परिणाम पोर्टल maharesult.nic.in पर उपलब्ध होगा। जिन छात्रों ने मार्च में एसएससी परीक्षा दी थी, वे अपना परिणाम देख सकते हैं और वेबसाइट से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 16 लाख से ज्यादा छात्र - छात्राओं को इस परिणाम का इंतजार है।

विज्ञापन


बोर्ड ने इस संबंध ने एक आधिकारिक सर्कुलर भी जारी किया है। इसमें परिणाम की घोषणा की तिथि व समय को लेकर जानकारी दी गई है। महाराष्ट्र बोर्ड के सचिव अशोक भोसले ने कहा है कि विद्यार्थियों को उनकी मार्कशीट की ओरिजिनल कॉपियां परिणाम की घोषणा के कुछ समय बाद उनके संबंधित स्कूल से मिलेगी। 
विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे अपना परिणाम
- महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां SSC रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर होगा।

बोर्ड ने 9 डिवीजनों में परीक्षा आयोजित की थी - पुणे, कोंकण, नागपुर, औरंगाबाद, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक और लातूर। 

2018 में भी महाराष्ट्र एसएससी का परिणाम 8 जून को ही आया था। पिछले साल राज्य में 17 लाख से अधिक छात्र - छात्राएं एसएससी परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल पास प्रतिशत 89.41 रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र बोर्ड चेयरमैन ने कहा था कि परिणाम की घोषणा को लेकर संभावनाएं न जताएं। बोर्ड समय पर परिणाम जारी कर देगा।

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed