Maharashtra SSC Exam 2024: कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आज समापन; जानें पिछले वर्षों में कब आया परिणाम
Maharashtra SSC Exam 2024: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज, 26 मार्च को महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा का समापन करेगा। जानें कब आ सकता है रिजल्ट..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Maharashtra SSC Exam 2024: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज, 26 मार्च को महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा का समापन करेगा। जो छात्र महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने परिणाम का इंतजार करेंगे। पिछले रुझानों के अनुसार, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2024 मई से जून के आसपास घोषित किया जा सकता है। हालांकि परीक्षा पूरी होने के बाद, मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होगी। उसके बाद परिणाम जारी किए जाएंगे।
महाराष्ट्र एसएससी परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक, इसके बाद दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6:10 बजे तक चली। इस बार परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया था, छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पत्र की समीक्षा करने के लिए अतिरिक्त 10 मिनट का समय नहीं दिया गया था। इसके बजाय, उन्हें अपने उत्तरों की समीक्षा करने या अंतिम रूप देने के लिए अतिरिक्त 10 मिनट का समय दिया गया।
परीक्षा में पांच अनिवार्य विषय
अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान विषय के रूप में शामिल थे। गणित और विज्ञान परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है, जिसमें उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 52 अंकों की आवश्यकता होती है। शेष विषयों के लिए प्रत्येक परीक्षा 100 अंकों की थी और उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 35 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।
पिछलें वर्ष के रूझान
2023 में महाराष्ट्र एसएससी कक्षा 10वीं के परिणाम 2 जून को घोषित किए गए थे। पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण सहित राज्य के नौ संभागीय बोर्डों के कुल 15,49,666 नियमित छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 15,29,096 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 14,34,898 छात्र उत्तीर्ण हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.83 प्रतिशत रहा।
पिछले चार वर्षों मेंं परिणाम जारी होने की तारीखें
- 2023- 02 जून
- 2022- 17 जून
- 2021- 16 जुलाई
- 2020- 29 जुलाई
कमेंट
कमेंट X