Maharashtra: महाराष्ट्र में 31 जनवरी के बाद स्कूल-कॉलेज को खोलने पर जल्द लिया जाएगा फैसला, अभिभावकों ने की है मांग
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने के बाद 15 फरवरी, 2022 तक शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला लिया है। अब अभिभावकों की मांग पर 31 जनवरी, 2022 के बाद स्कूल-कॉलेजों को खोलने पर जल्द ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे फैसला लेंगे। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी जानकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण महाराष्ट्र राज्य में स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। राज्य में 31 जनवरी, 2022 तक स्कूल बंद रहेंगे। छात्रों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है और इसके मद्देनजर छात्रों की ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन भी किया जा रहा है। इस मामले में शिक्षक लगातार छात्रों से बातचीत कर रहे हैं और उन्हें पढ़ाई के प्रति ऑनलाइन माध्यम से प्रोत्साहित भी कर रहे हैं। अब कोरोना के मामले फिर से बढ़ने के बाद स्कूलों को 31 जनवरी, 2022 के बाद खोला जाएगा या नहीं इस पर राज्य सरकार जल्द ही कोई उचित निर्णय लेगी।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसकी स्थिति में सुधार होने पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे स्कूलों को फिर से खोलने पर अंतिम निर्णय लेंगे। इस में मामले में लगातार छात्रों के अभिभावकों की तरफ से कई मांगें की जा रही हैं।
अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की शिक्षण गतिविधियों पर असर पड़ रहा है। छात्रों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है, इसलिए हमारी मांग है कि कोरोना के मामलों में सुधार होने पर राज्य में स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोला जाए। हालांकि, राज्य में लगातार कोरोना के संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने के बाद एहतियात के तौर पर स्कूलों, कॉलेजों व शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया गया था।
10 से 15 दिनों में लिया जाएगा स्कूलों को खोलने पर फैसला
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बयान देते हुए कहा है कि अगले 10 से 15 दिनों में राज्य में कोरोना के मामलों की स्थिति पर समीक्षा की जाएगी। इसके बाद स्कूलों को फिर से खोलने की मांग पर विचार किया जाएगा। बच्चों में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले कम हैं और अभिभावकों की मांग है कि बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लेंगे। राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बाद 15 फरवरी, 2022 तक स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया।
कोविड नियमों का सख्ती से हो पालन
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का लोग सख्ती से पालन करें। आम नागरिकों के साथ ही नेताओं को भी भीड़ से दूरी बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में मामले बढ़ रहे हैं। लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या और ऑक्सीजन की जरूरत जैसे मामले कम हैं। कोरोना टीकाकरण की पहली वर्षगांठ पर स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि राज्य में 10 से 15 फीसदी लोगों को टीका लगाना बाकी है। टीका लगाने की स्वयं की इच्छा पर यह निर्भर करता है।
41 हजार से ज्यादा आए नए मामले
महाराष्ट्र में 16 जनवरी, 2022 तक कोरोना संक्रमण के 41 हजार नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से 29 लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई। विभाग के मुताबिक 15 जनवरी, 2022 को 42 हजार मामले दर्ज हुए थे। वहीं, पिछले 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। अब तक राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल आंकड़े 72,11,810 दर्ज हुए हैं। वहीं 68,00,900 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें से मृतकों की संख्या 1,41,808 दर्ज हुए है।
कमेंट
कमेंट X