फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra NEET UG 2024 counselling registration deadline extended till August 24; Check complete schedule

Maharashtra NEET UG 2024: महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की समयसीमा बढ़ी, कल तक भरें फॉर्म

Fri, 23 Aug 2024 07:57 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 23 Aug 2024 07:57 PM IST
सार

Maharashtra NEET UG Counselling: महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवारों के पास अब आवेदन करने के लिए कल रात 11.59 बजे तक का समय है।
 

विज्ञापन
Maharashtra NEET UG 2024 counselling registration deadline extended till August 24; Check complete schedule
Maharashtra NEET UG 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Maharashtra NEET UG Counselling 2024: राज्य सीईटी सेल महाराष्ट्र ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 24 अगस्त रात 11.59 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट medical2024.mahacet.org. पर जाकर महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग के लिए फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन

च्वाइस फिलिंग 27 अगस्त से

महाराष्ट्र नीट काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, सीट मैट्रिक्स विवरण 27 अगस्त को घोषित किया जाएगा। महाराष्ट्र नीट यूजी चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी। उम्मीदवार 29 अगस्त शाम 6 बजे तक अपनी प्राथमिकताएं भर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीट आवंटन 30 अगस्त को 

राउंड 1 के लिए महाराष्ट्र यूजी नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम 30 अगस्त को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सीटें स्वीकार करनी होंगी, शुल्क का भुगतान करना होगा और 31 अगस्त से 4 सितंबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन

महाराष्ट्र नीट काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज

महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • नीट यूजी एडमिट कार्ड 
  • स्कोरकार्ड
  • नीट यूजी 2024 का रैंक कार्ड 
  • कक्षा 10 और 12 की अंकतालिका 
  • कक्षा 10 और 12 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, पासपोर्ट आदि) 
  • पासपोर्ट आकार की तस्वीरें 
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • चिकित्सा प्रमाणपत्र (यदि संस्थान द्वारा अपेक्षित हो) 
  • बैंक खाता विवरण और शुल्क भुगतान रसीद

नीट यूजी काउंसलिंग का सीट आवंटन स्थगित

एमसीसी द्वारा पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार, नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम आज, यानी 23 अगस्त को घोषित होना था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है। एमसीसी अब कल, यानी 24 अगस्त को नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाण घोषित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed