फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra NEET PG Round 2 Counselling selection list released know how to Check at mpsc.gov.in

Maharashtra NEET PG Counselling 2023: दूसरे राउंड की चयन सूची जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

Thu, 07 Sep 2023 12:50 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 07 Sep 2023 12:50 PM IST
सार

Maharashtra NEET PG: कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने महाराष्ट्र नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के दूसरे राउंड के लिए चयन सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन
Maharashtra NEET PG Round 2 Counselling selection list released know how to Check at mpsc.gov.in
NEET PG Counselling 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Maharashtra NEET PG Round 2 Counselling: कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने महाराष्ट्र नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के दूसरे राउंड के लिए चयन सूची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने राज्य नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) काउंसलिंग में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट, cetcell.net.in/NEET-PGM-2023 पर जाकर अपना सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

सीट आवंटन पीडीएफ में उम्मीदवार के फॉर्म नंबर, नाम, श्रेणी, कोड, विषय, कॉलेज और कोटा का उल्लेख है। जिन उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दूसरे दौर में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 7 से 11 सितंबर के बीच आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। सुरक्षा जमा राशि जब्त करने के साथ प्रवेश रद्द करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीट आवंटन के लिए काउंसलिंग दो राउंड में आयोजित हुई है। दूसरे राउंड के समापन के बाद रिक्त सीटों को भरने के लिए मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा। 50 प्रतिशत राज्य कोटा सीटों के आवंटन के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र की राज्य कोटा सीटों पर प्रवेश NEET PG 2023 स्कोर और भरे गए विकल्पों के आधार पर होगा। महाराष्ट्र के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में 4,784 एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा सीटों के आवंटन के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

महाराष्ट्र नीट पीजी 2023 काउंसलिंग राउंड 2 का परिणाम घोषित किया जा चुका है। चयन सूची में 4,456 उम्मीदवारों की स्थिति जारी की गई है। सूची में 2,671 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्हें सीटें आवंटित नहीं की गई हैं, क्योंकि उनके द्वारा दर्ज किया गया पाठ्यक्रम या कॉलेज विकल्प उपलब्ध नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed