फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   maharashtra neet counselling 2021 registration begins today on cetcell mahacet org how to register

NEET Counselling 2021: महाराष्ट्र नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें दाखिला आवेदन

Thu, 30 Dec 2021 01:22 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 01:22 PM IST
सार

Maharashtra NEET UG Counselling 2021: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की ओर से महाराष्ट्र नीट काउंसलिंग 2021 पंजीकरण प्रक्रिया गुरुवार, 30 दिसंबर, 2021 से शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
maharashtra neet counselling 2021 registration begins today on cetcell mahacet org how to register
महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Maharashtra NEET UG Counselling 2021: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की ओर से महाराष्ट्र नीट काउंसलिंग 2021 की पंजीकरण प्रक्रिया गुरुवार, 30 दिसंबर, 2021 से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया से परिचित कराने में मदद करने के लिए सेल ने सूचना बुलेटिन भी जारी किया है। जिन छात्रों के पास वैध NEET 2021 स्कोर है, वे काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं और अधिक जानकारी cetcell.mahacet.org पर प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

Maharashtra NEET इन पाठ्यक्रमों के लिए होगी काउंसलिंग

काउंसलिंग कंडक्टिंग अथॉरिटी ने पहले महाराष्ट्र नीट काउंसलिंग 2021 प्रक्रिया के लिए दस्तावेजों की सूची जारी की थी। काउंसलिंग एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीपीटी, बीओटीएच, बीएएसएलपी, बी (पी एंड ओ), और बीएससी (नर्सिंग) पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जाती है। पंजीकरण प्रक्रिया जानने के लिए नीचे साझा किए गए चरणों का अनुसरण कर सकते हैं।

विज्ञापन

महाराष्ट्र नीट काउंसलिंग 05 जनवरी तक है पंजीयन कराने का मौका

महाराष्ट्र नीट काउंसलिंग 2021 का पंजीकरण पूरा करने की अंतिम तिथि 05 जनवरी, 2022 तक है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि अंतरिम मेरिट सूची 08 जनवरी, 2022 को जारी की जाएगी। महाराष्ट्र नीट काउंसलिंग 2021 के बारे में अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

पंजीकरण प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. नीट 2021 का प्रवेश-पत्र
  2. नीट ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति
  3. नीट स्कोर कार्ड
  4. उम्मीदवार की राष्ट्रीयता प्रमाण-पत्र
  5. एचएससी (कक्षा 12वीं) का अंक पत्र और प्रमाण पत्र
  6. आयु प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण-पत्र
  7. एसएससी (कक्षा 10वीं) प्रमाण-पत्र
  8. उम्मीदवार का आधार कार्ड
  9. डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  10. मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

 

विज्ञापन

महाराष्ट्र नीट काउंसलिंग 2021 रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  1. उम्मीदवारों को सबसे पहले महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर 'नीट यूजी 2021' टैब पर जाएं।
  3. 'पंजीकरण' पर क्लिक करें और एक नए पृष्ठ पर सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
  4. आवश्यक विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  6. साथ ही, भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed