Maharashtra: 33,768 करोड़ के निवेश समझौते; इस राज्य में 33 हजार से अधिक नौकरियां बनने की उम्मीद
Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने 17 कंपनियों के साथ 33,768.89 करोड़ के निवेश समझौते किए हैं, जिनसे 33,483 नौकरियां बनने की उम्मीद है। सीएम फडणवीस ने निवेशकों के साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को बताया कि राज्य सरकार ने विभिन्न कंपनियों के साथ 17 समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझौतों के जरिए कुल 33,768.89 रुपये करोड़ का निवेश आकर्षित हुआ है, जिससे 33,483 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
इन समझौतों पर हस्ताक्षर सीएम फडणवीस और उद्योग मंत्री उदय सामंत की मौजूदगी में हुए। समझौते इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टील, सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक बस और ट्रक निर्माण तथा रक्षा उद्योग जैसे क्षेत्रों में हुए हैं। ये निवेश मुख्य रूप से उत्तर महाराष्ट्र, पुणे, विदर्भ और कोंकण में होने जा रहे हैं।
सीएम फडणवीस ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि सरकार महाराष्ट्र में निवेश की प्रक्रिया को बाधारहित और सहज बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, "हम केवल समझौते करने तक नहीं रुकेंगे। सरकार निवेश की हर अवस्था में साझेदार रहेगी और किसी भी तरह की रुकावट नहीं आने देगी।"
उन्होंने राज्य के मैत्री पोर्टल का भी जिक्र किया, जो एक सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म है और उद्योगों को जमीन, अनुमति व अन्य मंजूरी तेजी से उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है।
बिजली की दरें घटेंगी: सीएम
ऊर्जा क्षेत्र पर बोलते हुए फडणवीस ने बताया कि हाल ही में स्वीकृत पांच वर्षीय टैरिफ योजना के तहत बिजली दरें हर साल घटेंगी। उन्होंने कहा, "पहले बिजली दरें हर साल 9% बढ़ती थीं। अब यह धीरे-धीरे घटेंगी, जिससे उद्योगों को बड़ा लाभ होगा।"
मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि राज्य सरकार ने ऐसी नीति अपनाई है, जिससे निवेश का पूरा चक्र स्थिर और पूर्वानुमेय बना रहे। इससे निवेशकों का विश्वास और मजबूत होगा।
कमेंट
कमेंट X