फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra HSC results 2020: MSBSHSE unlikely to declare Class 12 results today

जानिए कब आएगा महाराष्ट्र बोर्ड के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट?

Wed, 10 Jun 2020 04:19 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 10 Jun 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra HSC results 2020: MSBSHSE unlikely to declare Class 12 results today
महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2020 [ - फोटो : PTI

Maharashtra HSC results 2020: महाराष्ट्र बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। बोर्ड की तरफ से अभी रिजल्ट को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। दरअसल आम तौर पर हर बोर्ड रिजल्ट से पहले आधिकारिक अधिसूचना जारी करता है। ऐसे में यह तय है कि आज बोर्ड बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी नहीं करेगा। बता दें कि इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि बोर्ड आज बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र बोर्ड के बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के आज जारी होने की बात इसलिए भी कही जा रही थी क्योंकि इससे पहले सूबे के उच्च न्यायालय ने सरकार को निर्देश दिया था कि दस जून तक रिजल्ट जारी करे। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग एसएससी और एचएससी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जून के दूसरे सप्ताह तक जारी कर सकता है। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से इस साल ऐसी परिस्थिति बनी है कि हर बोर्ड के रिजल्ट में देरी हो रही है। महाराष्ट्र में भी कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते बोर्ड एसएससी के भूगोल की परीक्षा का आयोजन नहीं कर पाया था। बोर्ड ने मई में निर्धारित भूगोल की परीक्षा को लॉकडाउन के चलते फिर स्थगित कर दिया था। बोर्ड ने इसके बाद कहा था कि छात्रों को अंतिम पेपर के लिए अन्य पांच विषयों में प्राप्त औसत अंकों के आधार पर नंबर दिये जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed