फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra Common Entrance Test (MHT CET) 2021 result will be declared soon, know how to download your scorecard 

MHT CET Result 2021: जल्द जारी हो सकते हैं महाराष्ट्र सामान्य प्रवेश परीक्षा के परिणाम, जानिए कैसे डाउनलोड कर सकेंगे अपना स्कोरकार्ड

Fri, 22 Oct 2021 05:57 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 22 Oct 2021 05:57 PM IST
सार

MHT CET Result 2021: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org या mhtcet2021.mahacet.org पर जाकर अपनी स्कोरकार्ड देख सकते हैं। उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉग इन से जुड़ी जानकारियों का प्रयोग करना होगा। 
 

विज्ञापन
Maharashtra Common Entrance Test (MHT CET) 2021 result will be declared soon, know how to download your scorecard 
Maharashtra Common Entrance Test (MHT CET) 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

महाराष्ट्र सामान्य प्रवेश परीक्षा (एमएचटी सीईटी) 2021 के परीक्षा के परिणामों की घोषणा जल्द ही हो सकती है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org या mhtcet2021.mahacet.org पर जाकर अपनी स्कोरकार्ड देख सकते हैं। उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉग इन से जुड़ी जानकारियों का प्रयोग करना होगा। 

विज्ञापन


परीक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि परिणामों से जुड़ी आधिकारिक तारीखों का एलान अब तक नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड 28 अक्तूबर या उससे पहले तक डाउनलोड कर पाएंगे। स्कोरकार्ड में भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र, गणित (पीसीएम) और भौतिकी, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान (पीसीबी) समूह के परसेंटाइल और अन्य जानकारियां शामिल होंगी। 
विज्ञापन


राज्य सामान्य परीक्षा विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र सामान्य प्रवेश परीक्षा (एमएचटी सीईटी) 2021 के पीसीबी और पीसीएम समूह के स्कोरकार्ड उम्मीदवारों के लिए 28 अक्तूबर से वेबसाइट पर अपलोड हो जाएंगे। उम्मीदवार इस तारीख से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र सामान्य प्रवेश परीक्षा (एमएचटी सीईटी) 2021 के परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं। 
2. होम पेज पर  Result CET 2021 के लिंक पर क्लिक करें। 
3. अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि या किसी अन्य जानकारी को भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
4. आपके सामने की स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
5. रिजल्ट को चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।  

उम्मीदवार अपने मार्कशीट, एप्लीकेशन फॉर्म और एडमिट कार्ड की डिजीटल कॉपी निकलवा के रख लें, काउंसलिंग की प्रक्रिया के दौरान उन्हें इनकी जरूरत पड़ेगी। परिणामों की घोषणा के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया की तारीखों का भी एलान किया जाएगा। महाराष्ट्र सामान्य प्रवेश परीक्षा (एमएचटी सीईटी) 2021 के परिणामों के साथ ही फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। इस राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन विभिन्न संस्थानों में  स्नातक इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी के पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed