MSBSHSE 12th Result: महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी परिणाम 2023 कल होगा जारी, ऐसे चेक कर पाएंगे 12वीं के नतीजे
Maharashtra Board HSC Results 2023: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी परिणाम 2023 तिथि की घोषणा की है।
विस्तार
Maharashtra Board HSC Results 2023: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी परिणाम 2023 तिथि की घोषणा की है। MSBSHSE कक्षा 12वीं का परिणाम 25 मई, 2023 को दोपहर दो बजे घोषित किया जाएगा। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार mahahsscboard.in पर नतीजे देख सकते हैं।
रिजल्ट mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, hsc.mahresults.org.in पर भी उपलब्ध रहेगा। इस वर्ष महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड परीक्षा में लगभग 14 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

Maharashtra Board HSC Results 2023: ऐसे करें चेक
-
छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं। -
होम पेज पर उपलब्ध महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें। -
लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। -
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें। -
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X