{"_id":"61e1574992368b54211d718e","slug":"maharashtra-board-exams-2022-maharashtra-ssc-hsc-exams-2022-will-be-conducted-as-per-the-schedule-released-earlier","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra board exams 2022: तय शेड्यूल के मुताबिक ही आयोजित होंगी बोर्ड परीक्षाएं, शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने दी जानकारी ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Maharashtra board exams 2022: तय शेड्यूल के मुताबिक ही आयोजित होंगी बोर्ड परीक्षाएं, शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने दी जानकारी
Fri, 14 Jan 2022 04:28 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 14 Jan 2022 04:28 PM IST
सार
Maharashtra board exams 2022: बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी ने मीडिया को बताया कि स्कूल और कॉलेज आंतरिक परीक्षाओं का आयोजन अपने हिसाब से कर सकते हैं। लेकिन, लिखित परीक्षा ऑनलाइन मोड में अपने तय समय पर ही होगी।
विज्ञापन
Maharashtra board exams 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा को टाले जाने की बात अफवाह है। कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह झूठी खबर सामने आई थी। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने इस बात को साफ किया है कि एचएससी और एसएससी 2022 परीक्षा पूर्व में तय किए गए अपने शेड्यूल के हिसाब से ही आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
हाल ही में बोर्ड द्वारा कोरोना की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए एक समीक्षा बैठक की गई थी। इस बैठक में परीक्षाओं तो तय शेड्यूल के हिसाब से कराने का फैसला किया गया था। शेड्यूल के हिसाब से परीक्षाओं को फरवरी और मार्च के महीने में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, स्कूल और कॉलेजों को मौखिक और प्रयोगिक परीक्षाएं अपने हिसाब से आयोजित कराने की छूट दी गई है। लिखित परीक्षी अपने तय दिनांक पर ही होंगी।
विज्ञापन
बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी ने मीडिया को बताया कि स्कूल और कॉलेज आंतरिक परीक्षाओं का आयोजन अपने हिसाब से कर सकते हैं। लेकिन, लिखित परीक्षा ऑनलाइन मोड में अपने तय समय पर ही होगी। हालांकि, परीक्षा से पहले परिस्थियों को देखकर फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X