फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra Board Class 12 Chemistry Paper Leaked Police Arrested Coaching Centre Teacher

Maha Board Paper Leak: लीक हुआ महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं केमिस्ट्री का पेपर, कोचिंग टीचर गिरफ्तार

Mon, 14 Mar 2022 11:29 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 14 Mar 2022 11:29 AM IST
सार

Maharashtra Board Paper Leak: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर के टीचर को गिरफ्तार भी किया है। 

विज्ञापन
Maharashtra Board Class 12 Chemistry Paper Leaked Police Arrested Coaching Centre Teacher
Maharashtra Board Paper Leak

विस्तार

महाराष्ट्र बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षाओं के दौरान केमिस्ट्री विषय का पेपर लीक होने के मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर के टीचर को गिरफ्तार भी किया है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने मलाड इलाके से कक्षा 12वीं के केमिस्ट्री पेपर लीक मामले में एक कोचिंग सेंटर के टीचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एग्जाम सेंटर में देरी से पहुंचे कई छात्रों के मोबाइल पर पेपर मिला है। 

विज्ञापन

तीन परीक्षार्थियों को वॉट्सएप पर भेजा था पेपर 

मुंबई की विले पार्ले पुलिस ने कहा कि पेपर लीक प्रकरण में एक निजी कोचिंग संस्थान चलाने वाले शिक्षक मुकेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली है कि कोचिंग संचालक यादव ने परीक्षा शुरू होने से पहले अपने तीन विद्यार्थियों को वॉट्सएप पर कक्षा 12वीं केमिस्ट्री विषय का पेपर भेजा था।
 

सोशल मीडिया पर भी हो रहे थे पेपर लीक और चीटिंग के दावे

इससे पहले भी कई छात्रों और शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर कई परीक्षा केंद्रों पर महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षाओं के पेपर लीक होने के दावे किए थे और चीटिंग कराए जाने के आरोप भी लगाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed