फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra board Class 10 admit card 2024 will out tomorrow at mahahsscboard.in, exams from March 1

MH Board 10th Admit Card: कल जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10 का एडमिट कार्ड, इस तरह कर सकेंगे डाउनलोड

Tue, 30 Jan 2024 03:06 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 30 Jan 2024 03:06 PM IST
सार

MH Board 10th Admit Card: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 31 जनवरी को कक्षा 10 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। शेड्यूल के अनुसार, महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा 1 से 26 मार्च, 2024 तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Maharashtra board Class 10 admit card 2024 will out tomorrow at mahahsscboard.in, exams from March 1
MSBSHSE : महाराष्ट्र बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Maharashtra Board Class 10 Admit Card 2024: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) कल, यानी 31 जनवरी को कक्षा 10 का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। जो भी छात्र इस वर्ष परीक्षा में बैठने वाले हैं, वे कल एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

1 मार्च से होनी है परीक्षा

शेड्यूल के अनुसार, महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा 1 से 26 मार्च, 2024 तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा 2024 दो पालियों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी दस्तावेज है एडमिट कार्ड

छात्र महाराष्ट्र एसएससी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। यदि कोई उम्मीदवार एडमिट कार्ड प्रस्तुत करने में विफल रहता है तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एमएसबीएसएचएसई अधिसूचना में कहा गया है, "यदि हॉल टिकट में विषय और माध्यम में बदलाव (अलग) हैं, तो उसका सुधार माध्यमिक विद्यालयों द्वारा डिविजनल बोर्ड में जाकर किया जाना चाहिए।"

विषय और माध्यम से संबंधित किसी भी विसंगति के मामले में संभागीय बोर्डों को सूचित किया जा सकता है। जबकि छात्रों के नाम और हस्ताक्षर में सुधार का समाधान स्कूल स्तर पर किया जा सकता है।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

छात्र महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10 एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद उसे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
  • एमएसबीएसएचएसई होम पेज पर दिखाई देने वाले "लॉगिन फॉर इंस्टीट्यूट" पैनल को ढूंढें।
  • मेनू से अपनी कक्षा "For SSC" या "For HSC" विकल्प चुनें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आगे के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed