Maharashtra Board Admit Card: महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
MSBSHSE HSC Hall Ticket: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने बुधवार, नौ फरवरी, 2022 को महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने बुधवार, नौ फरवरी, 2022 को महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। हायर सेकेंडरी परीक्षा मार्च-अप्रैल के लिए निर्धारित है। बोर्ड से संबंद्ध स्कूल अपने छात्रों के प्रवेश-पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - mahahsscboard.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि महाराष्ट्र एसएससी और एचएससी परीक्षा 2022 प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों माध्यम के लिए पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
राज्य बोर्ड की कक्षा 10वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 25 फरवरी से 14 मार्च, 2022 तक आयोजित की जाएंगी। जबकि कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 14 फरवरी से 03 मार्च, 2022 तक होंगी। महाराष्ट्र एचएससी और एसएससी 2021-2 की सैद्धांतिक परीक्षाएं मार्च में शुरू होगी। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 04 से 30 मार्च, 2022 तक और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 मार्च से 04 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की जाएंगी।
कक्षा 10वीं और 12वीं यानी हायर सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों और जूनियर कॉलेजों द्वारा प्रदान किए जाएंगे। एडमिट कार्ड पर स्कूल या जूनियर कॉलेज के हेडमास्टर या प्रिंसिपल के हस्ताक्षर होंगे और मुहर लगेगी। इसके बाद प्रवेश-पत्र छात्रों को सौंपे जाएंगे। यहां महाराष्ट्र एचएससी हॉल टिकट 2022 डाउनलोड करने का तरीका बताया गया है।
Maharashtra HSC Hall Ticket 2022 ऐसे करें डाउनलोड
- महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - mahahsscboard.in पर जाना होगा।
- अब, होम पेज पर, "HSC Hall Ticket" टैब पढ़ने वाले विकल्प का चयन करें।
- फिर, स्कूल प्रभारी को अपने उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और स्क्रीन पर स्कूल लॉगिन डैशबोर्ड विंडो प्रदर्शित होगी।
- महाराष्ट्र एचएससी हॉल टिकट 2022 पर क्लिक करें और सूची से अपने कॉलेज का चयन करें।
- अब, जनरेट एडमिट कार्ड पर क्लिक करें और एक नया पेज खुल जाएगा।
- 'पहली सीट संख्या' और अंतिम सीट संख्या दर्ज करके सीट संख्या श्रेणी दर्ज करें।
- अब प्रिंट बटन पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X