{"_id":"60ebd99d8ebc3ef2bd76021a","slug":"maharashtra-10th-board-exam-2021-result-soon-important-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: जानिए कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट? इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
महाराष्ट्र: जानिए कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट? इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे परिणाम
Mon, 12 Jul 2021 11:57 AM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:57 AM IST
सार
- स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी हैं कि 10 वीं का बोर्ड रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र बोर्ड की तरफ से जल्द ही दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। हालांकि अभी बोर्ड ने रिजल्ट जारी होने की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि दसवीं कक्षा का रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी हो सकता है। दरअसल, स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी हैं कि 10 वीं का बोर्ड रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-बिहार: 50 फीसदी क्षमता के साथ आज से खुले स्कूल और कॉलेज, कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन
विज्ञापन
आपको बता दें कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। दसवीं कक्षा का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के जरिए जारी किया जाएगा। दसवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए छात्रों के नौवीं और दसवीं प्री बोर्ड के अंकों को आधार बनाया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए दसवीं का रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन
वेबसाइट्स
-mahresult.nic.in.
-maharashtraeducation.com
अभ्यर्थी इन दो वेबसाइट्स के जरिए दसवीं का परिणाम देख सकेंगे। आपको बता दें कि पिछले साल, 15,75,103 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी जिसमें लड़कियों की कुल संख्या 7,34,491 थी और लड़कों की संख्या 8,40,612 थी। लड़कों का रिजल्ट, लड़कियों की तुलना में बेहतर रहा था।
इसे भी पढ़ें-दिल्ली विश्वविद्यालय : अगले महीने के पहले सप्ताह में शुरू हो सकते हैं दाखिले
ऐसे देख सकेंगे दसवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
-यहां होमपेज पर ही आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका दसवीं कक्षा का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
-आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X