फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maha TET 2021 Application deadline extended to 5 September Maharashtra Teacher Eligibility Test

महाराष्ट्र टीईटी 2021: शिक्षक पात्रता परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 05 सितंबर तक बढ़ाई गई

Mon, 30 Aug 2021 09:42 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 30 Aug 2021 09:42 AM IST
सार

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (महा टीईटी) 2021 के लिए आवेदन की समय सीमा पांच सितंबर तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Maha TET 2021 Application deadline extended to 5 September Maharashtra Teacher Eligibility Test
महा टीईटी 2021: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (महा टीईटी) 2021 के लिए आवेदन की समय सीमा पांच सितंबर तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की ओर से अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट https://mahatet.in/ पर शिक्षक पात्रता परीक्षण के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 25 अगस्त, 2021 तक थी।
विज्ञापन


हालांकि, अब इसे 10 दिन और आगे बढ़ा दिया गया है। यहां महा टीईटी आवेदन के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आसान चरणों में बताई गई है :- 

ऐसे करें MAHA TET 2021 के लिए पंजीकरण 

1. उम्मीदवार परीक्षा पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://mahatet.in/ पर जाएं।

2. होमपेज पर उपलब्ध 'न्यू रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक करें।

3. अपनी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण पूरा करें।

4. अपना आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

5. पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और भरे हुए आवेदन पत्र का भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण का यहां सीधा लिंक है: MAHA TET 2021 UserRegistration 

दो साल बाद हो रही है परीक्षा 

उल्लखेनीय है कि महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन दो साल के अंतराल के बाद किया जा रहा है। इस साल परीक्षा के लिए 10 लाख से अधिक आवेदकों के उपस्थित होने की उम्मीद है। 
एडमिट कार्ड और सटीक परीक्षा कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है। महाराष्ट्र टीईटी 2021 अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, तेलुगु, बंगाली, सिंधी, गुजराती, कन्नड़ और उर्दू सहित विभिन्न भाषाओं में होगी। परीक्षा की अवधि 150 मिनट तय की गई है।

रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी

विज्ञापन

इससे पहले जुलाई 2021 में, महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने घोषणा की थी कि परीक्षा इस साल शिक्षक पात्रता परीक्षा 15 सितंबर से 31 दिसंबर के बीच होगी। गायकवाड़ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि परीक्षा बेहतरीन युवा शिक्षक प्रतिभाओं के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि करेगी। 
परीक्षा यह प्रमाणित करने के लिए आयोजित की जाती है कि क्या उम्मीदवार महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में शिक्षण के लिए पात्र हैं। परीक्षा में बैठने के योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को स्नातक, साथ ही डिप्लोमा इन एजुकेशन (डीईडी) या बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) पूरा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed