फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maha govt cuts syllabus for Classes 1 to 12 by 25 per cent

महाराष्ट्र: पहली से लेकर बारहवीं तक के पाठ्यक्रम में 25 फीसदी कटौती की घोषणा

Sat, 25 Jul 2020 05:40 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 25 Jul 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Maha govt cuts syllabus for Classes 1 to 12 by 25 per cent
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को पहली से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में 25 फीसदी कटौती की घोषणा की। सरकार ने कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर छात्रों के बोझ को कम करने के लिए सिलेबस में कटौती की घोषणा की है। सूबे की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ का कहना है कि पाठ्यपुस्तकों में से कौन से पाठ कम किए जाएंगे, इसकी विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। महाराष्ट्र राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (MSCERT) की वेबसाइट पर कटौती हुए पाठ्यक्रम की विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-इस सूबे में शिक्षण संस्थानों का टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ घर से करेगा काम, सरकार ने दी मंजूरी
विज्ञापन


दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से अभी स्कूल, कॉलेज एवं उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। ऐसे में सरकार भी चाहती है कि शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए छात्रों के बोझ को कम किया जाए, तभी पाठ्यक्रम में कटौती का यह निर्णय लिया गया है। सूबे में स्कूल बंद हैं, लेकिन शैक्षणिक वर्ष 15 जून से शुरू हो गया है और छात्रों को ऑनलाइन माध्यम के जरिए शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-दिल्ली विश्वविद्यालय ओपन बुक परीक्षा के लिए 27 जुलाई से मॉक टेस्ट 


इससे पहले महाराष्ट्र सरकार तीसरी कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 12 शैक्षणिक चैनल लॉन्च कर चुकी है। ये सभी एजुकेशन चैनल जियो टीवी के प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किए गए हैं। जो कि सूबे में चार माध्यमों के जरिए उपलब्ध होंगे। इससे पहले दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के तीन अन्य चैनल लॉन्च किए गए थे। स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने भी विद्यार्थियों के लिए चार यूट्यूब चैनल शुरू किए हैं। ये चार चैनल मराठी और उर्दू में हैं। जो कि सूबे में पहली से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा देंगे। मराठी और उर्दू के बाद इनको हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में भी पेश करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed