{"_id":"5f1c07e78eb96e7d3175d634","slug":"delhi-university-final-year-exams-2020-du-open-book-exam-mock-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय ओपन बुक परीक्षा के लिए 27 जुलाई से मॉक टेस्ट ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय ओपन बुक परीक्षा के लिए 27 जुलाई से मॉक टेस्ट
Sat, 25 Jul 2020 03:52 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 25 Jul 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय ओपन बुक परीक्षा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय ने ओपन बुक परीक्षा से पहले होने वाले मॉक टेस्ट को लेकर अधिसूचना जारी की है। जिसके मुताबिक, 27 जुलाई सोमवार से लेकर 29 जुलाई तक परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट का आयोजन होगा। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय की ओपन बुक परीक्षाएं 10 अगस्त से शुरू होंगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-CTET 2020 : प्रैक्टिस की कमी से टूट सकता है आपका सरकारी टीचर बनने का सपना
विज्ञापन
ये मॉक टेस्ट स्नातक के छात्रों के लिए आयोजित होंगे। इसमें रेग्युलर छात्रों के साथ ही एसओएल, एनसीवेब के विद्यार्थी भी शामिल हैं। परास्नातक के छात्रों के लिए भी मॉक टेस्ट आयोजित किया गया है। एक विषय का मॉक टेस्ट तीन घंटे का होगा। हर पाठ्यक्रम के लिए एक परीक्षा आयोजित होगी। गौरतलब है कि इससे पहले आयोजित मॉक टेस्ट में छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय ने मॉक टेस्ट को लेकर छात्रों को कई महत्वपूर्ण सलाह दी हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने कहा है कि मॉक टेस्ट का आयोजन निर्धारित ऑनलाइन लिंक के जरिए ही होगा। जब प्रश्नपत्र डाउनलोड हो जाएगा तो विद्यार्थियों को उसका हल ए4 साइज की सीट पर लिखना होगा। जिसमें विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर लिखना अनिवार्य होगा। हर पेज पर विद्यार्थियों की तरफ से पेज नंबर लिखना अनिवार्य है, ताकि हर पेज को एक-एक कर अपलोड किया जा सकें। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से कहा है कि पांच एमबी से ज्यादा की फाइल अपलोड नहीं होगी।
इसे भी पढ़े-Uttarakhand Board Class 10th, 12th results 2020: जानिए कब आएगा बोर्ड के दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट?
वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2020-21 में पीजी कोर्स में रजिस्ट्रेशन के लिए अब तक 3 लाख से ज्यादा छात्र फीस जमा करा अपना आवेदन पक्का कर चुके हैं। आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 31 जुलाई तक चलेगी। कुल फॉर्म भरने वाले छात्रों का आंकड़ा चार लाख पार हो चुका है।
कमेंट
कमेंट X