फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MAH MCA 2024: Maharashtra State Common Entrance Test Cell released provisional merit list

MAH MCA 2024: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने जारी की प्रोविजनल मेरिट सूची, छह तक शिकायत करें दर्ज

Mon, 05 Aug 2024 02:09 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Mon, 05 Aug 2024 02:09 PM IST
सार

MAH MCA 2024: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेस टेस्ट सेल ने 5 अगस्त को प्रोविजनल कंप्यूटर एप्लीकेशन (MAH MCA) मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। CET काउंसलिंग के लिए रजिस्टर करने वाले योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे। अंतिम मेरिट लिस्ट 8 अगस्त को घोषित होगी। 

विज्ञापन
MAH MCA 2024: Maharashtra State Common Entrance Test Cell released provisional merit list
प्रतीकात्मक फोटो

विस्तार

MAH MCA 2024: एमएएच एमसीए की मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी है। सोमवार 5 अगस्त को यह सूची आधिकारिक तौर पर जारी की गई है। CET काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने वाले योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। अंतिम मेरिट लिस्ट 8 अगस्त को घोषित होगी। 
विज्ञापन


अपनी मेरिट लिस्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को एमएएच एमसीए 2024 मेरिट सूची तक पहुंचने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। MAH MCA 2024 प्रोविजनल मेरिट सूची में किसी भी विसंगति होने पर उम्मीदवार 6 अगस्त 2024 को शाम 5 बजे तक अपने लॉगिन के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अंतिम मेरिट लिस्ट 8 अगस्त को घोषित होगी। CET सेल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार उम्मीदवारों को किसी भी सुधार या रियायत के लिए अपने अनुरोध का समर्थन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन


MAH MCA 2024 काउंसलिंग: सीट आवंटन
यदि किसी उम्मीदवार को उसकी पहली पसंद के आधार पर सीट आवंटित की जाती है। तो आवंटन खुद ही रोक दिया जाएगा। उम्मीदवार को इसे स्वीकार करना होगा। ऐसे उम्मीदवार बाद के CAP राउंड में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे। इन उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए ARC को रिपोर्ट करना होगा या ऑनलाइन आवेदन प्रणाली में अपलोड किए गए दस्तावेजों की स्वयं समीक्षा करनी होगी। उन्हें सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन करना होगा। इसके बाद, उन्हें अपने प्रवेश को अंतिम रूप देने के लिए आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। यदि उम्मीदवार ARC को रिपोर्ट करने या अपने दस्तावेजों को ऑनलाइन सत्यापित करने में विफल रहता है, तो आवंटित सीट पर उसका दावा रद्द कर दिया जाएगा। साथ सीट नए आवंटन के लिए उपलब्ध हो जाएगी। इन उम्मीदवारों के लिए, प्रारंभिक आवंटन अंतिम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएएच एमसीए काउंसलिंग 2024: आवश्यक दस्तावेज
एमएएच एमसीए 2024 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को इन दस्तावेजों की काउंसलिंग के दौरान आवश्यकता होगी-
  • MAH MCA 2024 एडमिट कार्ड
  • MAH MCA 2024  स्कोर कार्ड
  • अनंतित आवंटन पत्र
  • सीट स्वीकृति शुल्क रसीद
  • कक्षा-10 और कक्षा-12 की अंकतालिका
  • स्नातक डिग्री की मार्कशीट
  • स्थानांतरण प्रमाणपत्र
  • प्रवास प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • अधिवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज की फोटो
  • पहचान प्रमाण
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed