फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MAH LLB 5-year CET result 2025 out at cetcell.mahacet.org; Link here to download scorecard

MAH CET Result: एमएचटी सीईटी पांच वर्षीय एकीकृत एलएलबी का परिणाम घोषित, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Wed, 04 Jun 2025 05:53 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 04 Jun 2025 05:53 PM IST
सार

MAH LLB 5-year CET Result: महाराष्ट्र की स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने पांच वर्षीय एकीकृत लॉ प्रोग्राम के लिए एमएच सीईटी एलएलबी परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
MAH LLB 5-year CET result 2025 out at cetcell.mahacet.org; Link here to download scorecard
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

MAH LLB 5-year CET Result 2025: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने पांच वर्षीय एकीकृत लॉ प्रोग्राम के लिए एमएच सीईटी एलएलबी परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। उम्मीदवार अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org. पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एमएच सीईटी 5-वर्षीय एलएलबी स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का रोल नंबर, आवेदन संख्या, श्रेणी, नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पाठ्यक्रम, प्रतिशत, परिणाम तिथि और अन्य विवरण का उल्लेख होता है।

विज्ञापन

23 मई को जारी हुई थी अंतिम उत्तर कुंजी

एमएच सीईटी 5 वर्षीय एलएलबी परीक्षा की फाइनल आंसर-की 23 मई को जारी की गई थी। सीईटी सेल ने पांच प्रश्नों के उत्तर संशोधित किए और एक प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को पूरे अंक दिए। अनंतिम उत्तर कुंजी 10 मई को जारी की गई थी और छात्रों को 11 से 13 मई के बीच आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।

परीक्षा प्रकार

एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी परीक्षा 28 अप्रैल को आयोजित की गई थी। प्रश्न पत्र में कानूनी योग्यता और कानूनी तर्क, करंट अफेयर्स के साथ सामान्य ज्ञान, तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क, अंग्रेजी, गणितीय योग्यता सहित पाँच खंडों पर कुल 120 प्रश्न शामिल थे। प्रत्येक प्रश्न एक-एक अंक का था।

विज्ञापन

अगला चरण काउंसलिंग

परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। योग्य उम्मीदवार काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे। प्रवेश प्रक्रिया में पंजीकरण और विकल्प भरना, मेरिट सूची, मॉक सीट आवंटन, अंतिम आवंटन, शुल्क भुगतान और रिपोर्टिंग शामिल होगी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

उम्मीदवार अपना परिणाम और स्कोर कार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org. पर जाएं।
  • होमपेज पर एमएएच 5-वर्षीय सीईटी स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • दर्ज किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें।
  • एमएचटी सीईटी 5-वर्षीय एलएलबी सीईटी परिणाम 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed